नक्सलवाद

कर्रेगुट्टा पहाड़ी क्षेत्र में IED की चपेट में आने से सुरक्षाबलों के जवान घायल

सभी जवान खतरे से बाहर हैं और उनका इलाज जारी

AINS NEWS… बीजापुर-तेलंगाना सीमा पर स्थित कर्रेगुट्टा पहाड़ी क्षेत्र में नक्सलियों द्वारा पहले से लगाए गए IED की चपेट में आने से सुरक्षाबलों के जवान घायल हो गए। यह इलाका लंबे समय से नक्सली गतिविधियों का गढ़ माना जाता रहा है, जहां सुरक्षा बल लगातार दबाव बनाए हुए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, कर्रेगुट्टा हिल्स में सर्च ऑपरेशन के दौरान एक के बाद एक कई आईईडी विस्फोट हुए। इन धमाकों में अब तक कुल 10 जवान घायल हुए हैं। घायलों में 9 जवान डीआरजी के और एक जवान कोबरा बटालियन का शामिल है।

विस्फोट के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई, हालांकि जवानों ने सूझबूझ दिखाते हुए मोर्चा संभाले रखा। घायल जवानों को बेहतर इलाज के लिए देर रात सेना के MI-17 हेलीकॉप्टर के जरिए रायपुर एयरलिफ्ट किया गया।

बताया जा रहा है कि, सभी जवान खतरे से बाहर हैं और उनका इलाज जारी है। घटना के बाद पूरे इलाके में अलर्ट जारी कर दिया गया है। कर्रेगुट्टा पहाड़ी नक्सलियों का सबसे सुरक्षित और रणनीतिक ठिकाना माना जाता है। सुरक्षा बलों को लंबे समय से यहां नक्सली गतिविधियों की पुख्ता सूचना मिल रही थी। इसी के चलते इलाके में सघन सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

 

Related Articles

Back to top button