गरियाबंद

शिक्षकों ने निकाली न्याय पदयात्रा, मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

शिक्षकों के बीच भयमुक्त वातावरण बनाया जाना चाहिए

AINS NEWS गरियाबंद… शिक्षक साझा मंच के अंतर्गत छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन द्वारा आज गरियाबंद में न्याय पदयात्रा एवं रैली का आयोजन किया गया। रैली में बड़ी संख्या में शिक्षक शामिल हुए और अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आवाज बुलंद की।

न्याय पदयात्रा के पश्चात शिक्षकों के प्रतिनिधिमंडल ने विकासखंड शिक्षा अधिकारी एवं अनुविभागीय अधिकारी के प्रतिनिधि के रूप में तहसीलदार को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। रैली का नेतृत्व छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन के कार्यकारी जिला अध्यक्ष लोकेश्वर सोनवानी ने किया।

इस अवसर पर जिला कार्यकारी अध्यक्ष लोकेश्वर सोनवानी ने कहा कि शिक्षकों को सेवा सुरक्षा देना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि शिक्षकों के बीच भयमुक्त वातावरण बनाया जाना चाहिए, ताकि वे बिना किसी दबाव के अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर सकें।

वहीं गरियाबंद ब्लॉक अध्यक्ष तिलक यादव ने कहा कि बाद में बनाए गए कानून को पूर्व से सेवा में कार्यरत शिक्षकों पर लागू करना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि शिक्षकों में इस कानून को लेकर नाराजगी है और आज की रैली के माध्यम से शिक्षकों ने अपना आक्रोश एवं विरोध दर्ज कराया है।

रैली एवं ज्ञापन कार्यक्रम में श्रीमती नीता सार्वा, सुश्री गोमती ध्रुव, सुश्री विद्या सेन, श्रीमती प्रमिला देवांगन, श्रीमती मनिता सिन्हा, श्रीमती सरोज निर्मलकर, श्रीमती हीरा साहू, श्रीमती सीमा वैद्य, श्रीमती कल्पना वैद्य, डोमेन्द्र कंवर, संतोष खापड़े, गोरखनाथ साहू, राकेश साहू, छबिश्याम साहू, चंपेश्वर साहू, फलेश्वर ध्रुव, देवेश ठाकुर, भृगुनंदन नाग, कमलेश नाग, नरोत्तम साहू, जितेंद्र ठाकुर, नरेंद्र बघेल, योगेश साहू, संतोष प्रधान, चुनेश्वर नागेश, सिन्हा सर सहित बड़ी संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Back to top button