टेट की अनिवार्यता समाप्त करने की मांग, रैली में उमड़ा शिक्षकों का जनसैलाब
2026 में शिक्षक एलबी संवर्ग के हितों को ध्यान में रखते हुए आवश्यक संशोधन करने की मांग भी

AINS NEWS गरियाबंद… छत्तीसगढ़ शिक्षक संघर्ष मोर्चा जिला गरियाबंद द्वारा जिले के शिक्षकों की विभिन्न लंबित समस्याओं एवं मांगों के निराकरण को लेकर शासन-प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया गया है। मोर्चा ने मुख्यमंत्री, स्कूल शिक्षा मंत्री, स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव, संचालक एवं जिला शिक्षा अधिकारी गरियाबंद के नाम ज्ञापन प्रस्तुत कर शिक्षक संवर्ग से जुड़ी पांच प्रमुख मांगों का शीघ्र निराकरण किए जाने की मांग की है।

मोर्चा का कहना है कि प्रदेश में कार्यरत शिक्षक संवर्ग की सेवा सुरक्षा, पदोन्नति, पेंशन, वेतन विसंगति एवं व्यावसायिक योग्यता से जुड़े विषय लंबे समय से महत्वपूर्ण बने हुए हैं। इन समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए शासन स्तर पर आवश्यक निर्णय लेकर आदेश जारी किया जाना चाहिए।
मोर्चा की प्रमुख मांग है कि सेवारत शिक्षक संवर्ग के लिए टेट की अनिवार्यता समाप्त कर सेवा सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। ज्ञापन में कहा गया है कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा टेट की पात्रता प्राप्त करने के लिए 31 अगस्त 2028 तक का समय दिए जाने के संदर्भ में सेवारत शिक्षकों के हितों को ध्यान में रखते हुए पदोन्नति में टेट की अनिवार्यता समाप्त की जाए तथा वरिष्ठता के आधार पर पदोन्नति की प्रक्रिया सुनिश्चित की जाए।
प्रदेश स्तर पर भी शिक्षक संघर्ष मोर्चा द्वारा टेट की शर्त के बिना वरिष्ठता के आधार पर पदोन्नति सहित पांच सूत्रीय मांगों को प्रमुखता से उठाया जा रहा है। पूर्व सेवा की गणना कर पेंशन सहित सभी लाभ देने की मांग, ज्ञापन में शिक्षक एलबी संवर्ग की पंचायत एवं नगरीय निकाय में की गई प्रथम नियुक्ति तिथि से सेवा की गणना करने की मांग की गई है। मोर्चा ने कहा है कि पूर्व सेवा अवधि को गणना में शामिल कर शिक्षकों को पुरानी पेंशन सहित शिक्षा विभाग में लागू सभी पात्र लाभ प्रदान किए जाएं।
शिक्षक संवर्ग में व्याप्त वेतन विसंगति को दूर करने के लिए मोर्चा ने केंद्रीय वेतनमान की संरचना के आधार पर वेतन निर्धारण किए जाने की मांग की है। मोर्चा का मानना है कि वेतन विसंगति के कारण शिक्षकों को लंबे समय से आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ रहा है, इसलिए शासन को इस दिशा में शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेना चाहिए।

ज्ञापन में छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा सेवा (शैक्षिक एवं प्रशासनिक संवर्ग) भर्ती एवं पदोन्नति नियम, 2026 में शिक्षक एलबी संवर्ग के हितों को ध्यान में रखते हुए आवश्यक संशोधन करने की मांग भी रखी गई है। स्कूल शिक्षा विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर 2026 के भर्ती एवं पदोन्नति नियम उपलब्ध हैं।
मोर्चा ने प्रशिक्षित सहायक शिक्षक, शिक्षक एवं व्याख्याताओं के लिए शिक्षा विभाग द्वारा योजना बनाकर बीएड का विभागीय ब्रिज कोर्स कराए जाने की मांग की है। इस मांग को लेकर प्रदेश स्तर पर भी शिक्षक संगठनों द्वारा लगातार आवाज उठाई जा रही है।
छत्तीसगढ़ शिक्षक संघर्ष मोर्चा द्वारा घोषित कार्यक्रम के अनुसार 25 अगस्त 2026 को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में टेट मुक्ति रैली” आयोजित कर कलेक्टर के माध्यम से शासन के नाम ज्ञापन सौंपा जाना है।
गरियाबंद जिले में भी शिक्षक संघर्ष मोर्चा से जुड़े शिक्षक अपनी पांच सूत्रीय मांगों को लेकर एकजुट होकर आंदोलन में शामिल होंगे। मोर्चा ने शिक्षक संवर्ग से अपील की है कि वे अपने अधिकारों एवं सेवा हितों से जुड़े इन मुद्दों के निराकरण के लिए एकजुटता के साथ कार्यक्रम में सहभागिता करें।
मोर्चा ने शासन से मांग की है कि शिक्षकों की उपरोक्त समस्याओं का गंभीरतापूर्वक परीक्षण करते हुए शीघ्र निर्णय लिया जाए और लंबित मांगों के निराकरण के लिए आवश्यक आदेश जारी किए जाएं।
रैली में यशवंत बघेल, सुभाष शर्मा, गिरीश शर्मा, विवेक शर्मा, गीता सार शरणागत, परमेश्वर निर्मलकर, प्रदीप पांडे, नरेश साहू, नंदकुमार रामटेक, सुरेश केला, संजय महाड़ीक़ भवानी यादव, जितेंद्र सोनवानी, हुलास साहू, विनोद सिंह, संतोष साहू, धोबलेश्वर बेहरा, गोविंद पटेल, सर्वेश शर्मा, नेकराम साहू, संजय यादव, किरण साहू, दिनेश निर्मलकर, सनत यादव, हरिश्चंद्र यादव,महेंद्र प्रधान, भूपेंद्रपुरी गोस्वामी, बागेश्वर ध्रुव, प्रतिभा सकरिया, किशोरी सिन्हा, विनय दीवान, धानमत नेताम, देवेंद्र पांडे, इरफान कुरैशी, सदानंद सर्वांकर , रोशी वर्मा, अनीता मेश्राम, कविता बीजेकर, नोहर सोनी, दानवीर साहू, लोकेश ध्रुव, नोखे लाल साहू, तरुण साहू, मुकेश यादव, लोकेश यादव, इदरीश खान,जितेश सुखदेव भगवन कुटारे, गिरधारी पटेल, खुर्शीद अहमद सिद्दीकी, मुकेश ठाकुर, इम्मू मेमन, तिवारी अशोक तिवारी, मुरारी लाल, छबिलाल, देवदास सिंह, देहर पटेल, दीपक सोनी, मनोज साहू, सहदेव प्रधान,नंदनी यादव, संगीता सोनवानी, ममता गजेंद्र, संगीता पाटिल, किरण ध्रुव, किरण त्रिपाठी, सरिता जैन, संतोष ठाकुर, संजय महाड़िक, नरेश साहू, ज्ञानेन्द्र शर्मा, दीप्ति मिश्रा गंडेचा, अरुण प्रजापति एवं फिंगेश्वर ब्लॉक अध्यक्ष नेतराम साहू, ब्लॉक संचालक सदस्य रेखू साहू, नरेंद्र देवांगन, संतोष सूर्यवंशी, दीनदयाल साहू, डोमन सोनकर, श्यामा अग्रवाल, अशोक साहू, संध्या अवसरिया, लक्ष्मी साहू, रेखा राजपूत, भारती साहू, होरी ढीढी, छत्रपाल साहू, राजेन्द्र पाल सिंह, रूप नारायण साहू, सुरेश कंडरा, बलराम साहू, भारती नामदेव, नीरज साहू, देवेन्द्र नागेश, राम साहू, राजेन्द्र कोसले, छुरा ब्लॉक अध्यक्ष हेमंत विश्वकर्मा, ब्लॉक संचालक सदस्य कन्हैया मंडल, चन्द्र कुमार साहू, रितेश देवांगन, हितेश बारले, नेमू साहू, शेष कुमार साहू श्रीमती मीरा यादव भगवती पटेल, बासन खड़िया, राजपूत चंद्रलेखा साहू, लता ध्रुव, श्रीमती गौरी साहू, अंतेश्वरी निराला सहित सैकड़ो की संख्या में जिले के शिक्षकगण उपस्थित रहे।




