कवर्धा

चिल्फी वन क्षेत्र में फिर दिखा बाघ, गाय का किया शिकार, ग्रामीणों में दहशत

वन विभाग के ट्रेप कैमरे में बाघ के शिकार की तस्वीरें कैद

AINS NEWS कवर्धा… चिल्फी वन क्षेत्र में एक बार फिर बाघ की मौजूदगी सामने आने से आसपास के ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। बरेंडीपानी इलाके में बाघ ने एक गाय का शिकार किया है। वन विभाग के ट्रेप कैमरे में बाघ के शिकार की तस्वीरें कैद होने के बाद विभाग अलर्ट मोड पर आ गया है।

डीएफओ निखिल अग्रवाल के मुताबिक,बाघ की गतिविधियों की लगातार निगरानी की जा रही है। एहतियात के तौर पर आसपास के गांवों में मुनादी कराकर ग्रामीणों को सतर्क रहने की हिदायत दी गई है। वन विभाग ने ग्रामीणों से जंगल की ओर अकेले नहीं जाने और रात के समय विशेष सावधानी बरतने की अपील की है।

ग्राम चिल्फी का यह इलाका कान्हा राष्ट्रीय उद्यान से सटा हुआ है, जिसके चलते यहां वन्यजीवों की आवाजाही बनी रहती है।बाघ की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए वन विभाग ने इलाके में कैमरा ट्रैप की संख्या बढ़ा दी है।

 

Related Articles

Back to top button