पिपरछेड़ी में शिक्षक दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में सम्पन्न
लगभग 300 विद्यार्थियों एवं 200 ग्रामीणजनों की गरिमामयी उपस्थिति

AINS NEWS गरियाबंद… स्थानीय शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पिपरछेड़ी में शिक्षक दिवस समारोह बड़े ही हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 8:00 बजे माँ सरस्वती की पूजा-अर्चना एवं भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। इस पावन अवसर पर विद्यालय के समस्त सम्माननीय शिक्षक-शिक्षिकाओं का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

समारोह में लगभग 300 विद्यार्थियों एवं 200 ग्रामीणजनों की गरिमामयी उपस्थिति रही। छात्र-छात्राओं द्वारा गुरुजनों के सम्मान में आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम, भाषण एवं कविता पाठ प्रस्तुत किए गए।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से शाला विकास समिति अध्यक्ष श्री खेदू राम यादव, संस्था प्राचार्य श्री मनोज कुमार मेरसा, श्री बसंत त्रिवेदी, श्री कामता प्रसाद साहू, श्री वीरेन्द्र सिन्हा, श्री दिनेश निर्मलकर, श्री हरिनारायण यादव, श्री दीपक गवली, श्री किरण दीवान, डॉ. ओमप्रकाश वर्मा, श्रीमती दामिनी साहू, श्रीमती नूतन साहू सहित कुल 32 शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि “शिक्षक वह दीपक है जो स्वयं जलकर दूसरों के जीवन को प्रकाशमय बनाता है। गुरु ही ज्ञान की ज्योति जलाते हैं और जीवन को सही दिशा दिखाते हैं।”
कार्यक्रम के अंत में सभी शिक्षकों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया एवं विद्यालय परिवार द्वारा सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया।




