गरियाबंद

ईडी ने कारोबारी इकबाल मेमन के घर पर सुबह 6 बजे छापा मारा, अनवर ढेबर से रिश्ता होने की आशंका

ईडी की इस कार्रवाई ने क्षेत्र में हलचल मचा दी है

AINS NEWS गरियाबंद… मैनपुर में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कारोबारी इकबाल मेमन के घर पर सुबह 6 बजे छापा मारा। 10 से ज्यादा वाहनों में पहुंची ईडी की टीम ने यह कार्रवाई पिछले दो सालों में 2 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति खरीदने के मामले में की।

जानकारी के मुताबिक, इकबाल मेमन का रिश्ता अनवर ढेबर से होने की आशंका जताई जा रही है, जो शराब सिंडिकेट से जुड़े मामलों में पहले से जांच के घेरे में है।

जाड़ापदर के ग्रामीणों ने ईडी को लिखित शिकायत देकर आरोप लगाया था कि शराब सिंडिकेट के पैसे का निवेश संपत्तियों में किया जा रहा है। ईडी की इस कार्रवाई ने क्षेत्र में हलचल मचा दी है। मामले में जांच जारी है।

रायपुर, अंबिकापुर और बिलासपुर शहरों को जोड़ने नई विमान सेवा 19 दिसंबर से शुरू होगी

Related Articles

Back to top button