दुर्ग

संयुक्त पुलिस कर्मचारी एवं परिवार कल्याण संघ का महासम्मेलन 25 अक्टूबर 2026 को सतनाम भवन भिलाई में

कार्यक्रम में किसी प्रकार का ध्वनि प्रदूषण नहीं किया जाएगा तथा ध्वनि विस्तारक यंत्रों का प्रयोग नहीं किया जाएगा

AINS NEWS दुर्ग/भिलाई… संयुक्त पुलिस कर्मचारी एवं परिवार कल्याण संघ द्वारा आगामी 25 अक्टूबर 2026, दिन रविवार को भिलाई के सतनाम भवन, सेक्टर-6 में महासम्मेलन आयोजित किए जाने की सूचना जिला कलेक्टर को दी गई है। संघ के अध्यक्ष उज्जवल दीवान द्वारा 18 सितंबर 2026 को कलेक्टर, दुर्ग के नाम पत्र प्रस्तुत किया गया है।

पत्र के अनुसार महासम्मेलन में छत्तीसगढ़ राज्य के संयुक्त पुलिस परिवार के परिजनों को आमंत्रित किया गया है तथा प्रदेश के विभिन्न जिलों से पुलिस परिवार के सदस्यों के कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना जताई गई है।
संघ ने अपने पत्र में माननीय उच्च न्यायालय बिलासपुर की रिट याचिका WPC 5964/2025 के आदेश का भी संदर्भ दिया है। पत्र में कहा गया है कि महासम्मेलन के दौरान सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के अनुरूप कम आवाज वाले माइक एवं बॉक्स का उपयोग किया जाएगा।

संघ ने यह भी उल्लेख किया है कि कार्यक्रम में किसी प्रकार का ध्वनि प्रदूषण नहीं किया जाएगा तथा ध्वनि विस्तारक यंत्रों का प्रयोग नहीं किया जाएगा। पत्र में महासम्मेलन को शांतिपूर्ण एवं संवैधानिक तरीके से आयोजित किए जाने की बात कही गई है।
संघ की ओर से कलेक्टर को महासम्मेलन की सूचना देते हुए संबंधित उच्च न्यायालयीन आदेश की छायाप्रति भी संलग्न की गई है।

आपको बता दें कि पिछले वर्ष 5 अक्टूबर 2025 को संघ के सम्मेलन को प्रशासन ने बल पूर्वक पूर्व से आरक्षित भवन में ताला लगाकर रोकवा दिया गया था उस से क्षुब्ध होकर संघ के अध्यक्ष उज्जवल दीवान ने माननीय उच्च न्यायालय में याचिका लगाई थी अब उच्च न्यायालय का आदेश होने के बाद इस वर्ष महासम्मेलन का कार्यक्रम रखा गया है। उच्च न्यायालय के आदेश के बाद संगठन के सदस्यों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है और कार्यक्रम में इस वर्ष बाकी वर्षों से ज्यादा भीड़ आने की संभावना नजर आ रही है।

Related Articles

Back to top button