गरियाबंद

आजादी के बाद पहली बार देवझरअमली पहुंचे कलेक्टर रणबीर शर्मा, ग्रामीणो के चेहरे खुशी से खिल उठे

ग्रामीणो से विस्थापना पुर्नवास के संबंध मे विस्तार से गरियाबंद कलेक्टर ने की चर्चा

AINS NEWS… गरियाबंद जिले के मैनपुर विकासखण्ड अंतर्गत उदंती अभ्यारण्य के भीतर बसे ग्राम देवझरअमली के ग्रामीणो के चेहरे खुशी से खिल उठे, आजादी के बाद पहली बार गरियाबंद के नवपदस्थ कलेक्टर रणबीर शर्मा दोपहर नदी नालो घने जंगलो को पारकर ग्राम देवझरअमली पहुंचे थे। ज्ञात हो कि यह घुर नक्सल प्रभावित क्षेत्र के रूप मे जाना जाता था और अब नक्सल मुक्त क्षेत्र होने के बाद गरियाबंद जिले के नवपदस्थ कलेक्टर अपने प्रथम दौरे मे ही दुरस्थ वनांचल के गांवो मे पहुंचकर ग्रामीणो मे यह विश्वास जगा दिया है कि अब ग्रामीण क्षेत्रो का विकास कार्यो मे तेजी लाया जायेगा और जिला प्रशासन के अफसर दुरस्थ वनांचल के ग्रामो तक पहुंचेगी।

इस दौरान कलेक्टर ने इस क्षेत्र के सड़क एवं ग्रामीणो की समस्याओ को नजदीक से देखा और इतने दुर्गम संवेदनशील क्षेत्र का दौरा ग्रामीणो से संवाद किया चौपाल लगाकर उन्होने ग्रामीणो की समस्या सुनी तो वही दूसरी ओर ज्ञात हो कि उदंती अभ्यारण्य मे स्वेच्छिक विस्थापन पुर्नवास योजना अंतर्गत कलेक्टर रणबीर शर्मा एवं उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व के उपनिदेशक वरूण जैन द्वारा इच्छुक ग्राम जुगाड़ क्षेत्र का दौरा कर ग्रामीणो से विस्थापना पुर्नवास के संबंध मे चर्चा किया इस संबंध मे विस्तार से चर्चा के लिए 21 सितम्बर 2026 को जिला कार्यालय गरियाबंद मे बैठक सुनिश्चित किया गया है। इस मौके पर सहायक संचालक गोपाल सिंह कश्यप, वन परिक्षेत्र अधिकारी चंद्रबली ध्रुव, सुश्री ज्योति ध्रुव एवं सैकड़ो की संख्या मे ग्रामीण तथा वन विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

*ग्रामीणो के साथ नवाखाई पर्व मे शामिल होकर गांव की गलियो का भ्रमण कर ग्रामीणो से मुलाकता किया* – गरियाबंद कलेक्टर रणबीर शर्मा पहली बार इस क्षेत्र मे पहुंचे तो ग्रामीणो ने उनका स्वागत किया ग्रामीणो के साथ पारंपरिक नवाखाई कार्यक्रम मे शामिल हुए और कलेक्टर ने गांव की गलियो मे पैदल घुम घुमकर गांव की समस्याओ को नजदीक से देखा साथ ही ग्रामीणो ने उन्हे कई समस्याओ से अवगत कराया। तौरेंगा के सरपंच सोहन्तिन सोरी, पूर्व सरपंच बनसिंग सोरी ने बताया बिजली, पानी व बुनियादी सुविधाएं नही मिलने से ग्रामीण बेहद परेशान है।

*वनभैंसा संरक्षण केन्द्र पहुंचे कलेक्टर* – उदंती अभ्यारण्य के भीतर वनभैंसा संरक्षण केन्द्र भी गरियाबंद कलेक्टर रणबीर शर्मा पहुंचे उन्होने राजकीय पशु वनभैंसा के सरंक्षण उसके स्वास्थ्य, आहार और प्रजनन केन्द्र की सुरक्षा व्यवस्था की विस्तृत जानकारी लिया। इस दौरान उन्होने वनभैंसा संरक्षण केन्द्र मे एकमात्र राजकीय पशु वनभैंसा छोटू को देखा इस दौरान कलेक्टर को बताया गया कि यहां असम से और वनभैंसा लाया जायेगा उदंती अभ्यारण्य के लिए लाये गये मादा एवं नर वनभैंसा को वर्तमान मे बारनवापारा अभ्यारण्य मे रखा गया है। बहरहाल आज गरियाबंद जिले के कलेक्टर रणबीर शर्मा गरियाबंद मे पदस्थ होने के बाद आज पहली बार मैनपुर विकासखण्ड के दौरे पर पहुंचे और बिहड़ वनांचल के ग्रामो मे पहुंचकर जनता मे यह विश्वास दिलया कि जिला प्रशासन जनता के साथ है।

*नये कलेक्टर के दौरे से मचा रहा हड़कंप*

नवपदस्थ कलेक्टर के दौरे की जानकारी लगते ही मैनपुर सहित क्षेत्र के शासकीय दफ्तरो मे आज हड़कंप देखने को मिला और सुबह से देर शाम तक सभी शासकीय कार्यालयो मे स्थानीय अधिकारी कर्मचारी दिखाई दिये साथ ही कलेक्टर के औचक निरीक्षण को लेकर हड़कंप देखने को मिला।

 

Related Articles

Back to top button