बिलासपुर

स्क्रैप से कई तरह की कलाकृतियां और सजावटी सामान, रेलवे के कर्मचारियों द्वारा कबाड़ से कमाल

रेलवे के लिए कबाड़ सिर्फ नीलामी का सामान नहीं, बल्कि रचनात्मकता और उपयोगिता का जरिया भी बन रहा

AINS NEWS… रेलवे में बेकार हो चुके स्क्रैप को आमतौर पर कबाड़ समझकर नीलाम कर दिया जाता है, लेकिन अब इसी कबाड़ को रचनात्मकता के साथ उपयोगी और आकर्षक आकृतियों में बदला जा रहा है। रेलवे के कर्मचारियों ने स्क्रैप से कई तरह की कलाकृतियां और सजावटी सामान तैयार करने का प्रयोग शुरू किया है।

गुड्स ट्रेन के पुराने पार्ट्स, स्लीपर और दूसरे अनुपयोगी सामान जिसे देखकर लगता है कि अब इसका कोई इस्तेमाल नहीं होगा। उसी कबाड़ को रेलवे कर्मचारी अपनी कला और हुनर से नया रूप दे रहे हैं।
रेलवे के मुताबिक, जो स्क्रैप दोबारा इस्तेमाल के लायक होता है, उसे अलग कर उपयोगी चीजें बनाने का प्रयास किया जा रहा है। इसी कड़ी में कबाड़ से अलग-अलग आकृतियां, सजावटी सामान और मॉडल तैयार किए जा रहे हैं। पिछले साल रायपुर के वैगन रिपेयर शॉप में स्क्रैप से भगवान गणेश की बड़ी प्रतिमा भी तैयार की गई थी, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया। इसके अलावा पुराने लोहे और दूसरे स्क्रैप से हथौड़े और सजावट में इस्तेमाल होने वाली कई आकृतियां भी बनाई जा रही हैं।

यानी रेलवे के लिए कबाड़ सिर्फ नीलामी का सामान नहीं, बल्कि रचनात्मकता और उपयोगिता का जरिया भी बन रहा है। इस पहल से एक तरफ अनुपयोगी स्क्रैप का बेहतर इस्तेमाल हो रहा है, तो दूसरी तरफ रेलवे परिसर में आकर्षक कलाकृतियां भी तैयार हो रही हैं।

 

Related Articles

Back to top button