
AINS NEWS… बिलासपुर के रघुराज स्टेडियम में आयोजित स्व. लखीराम अग्रवाल स्मृति अखिल भारतीय टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शामिल हुए। उन्होंने स्व. लखीराम अग्रवाल को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उनके आशीर्वाद से ही उन्होंने 1990 में पहला चुनाव जीता और आज मुख्यमंत्री बने हैं। साय ने कहा कि राज्य सरकार खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास कर रही है और खिलाड़ियों के लिए आकर्षक पुरस्कार भी घोषित किए गए हैं।

केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने लखीराम अग्रवाल के जीवन को प्रेरणादायक बताते हुए कहा कि उनके संघर्ष और समर्पण से सभी को सीख लेनी चाहिए। वहीं विधायक अमर अग्रवाल ने बिलासपुर में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम निर्माण की घोषणा की। समारोह में फाइनल मैच छत्तीसगढ़ और खड़गपुर के बीच खेला गया, जिसमें बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे।





