कार से अवैध गांजा बरामद, उड़ीसा से गरियाबंद के रास्ते उत्तरप्रदेश ले जाने की थी साजिश
दो सफेद रंग की प्लास्टिक बोरियों में भूरे रंग के सेलो टेप से लिपटे कुल 15 पैकेट संदिग्ध मादक पदार्थ गांजा बरामद

AINS NEWS… ऑपरेशन निश्चय अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिरमौर एवं अति. पुलिस अधीक्षक कर्ण कुमार उके के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में जिले में मादक पदार्थों की तस्करी, अवैध परिवहन एवं बिक्री के विरुद्ध लगातार प्रभावी एवं सख्त कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं , जिस पर चौकी बिन्द्रानवागढ़ पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।

दिनांक 09.10.2026 को मुखबिर के जरिए सूचना प्राप्त हुई कि नेशनल हाईवे 130-सी, मुरधुनी नाला बिन्द्रानवागढ़ के समीप एक भूरे रंग की अर्टिगा कार (क्रमांक UP 24 BT 5466) लावारिस एवं क्षतिग्रस्त हालत में संदिग्ध अवस्था में खड़ी है। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक गुणेश्वरी नरेटी के नेतृत्व में पुलिस टीम तत्काल मौके पर रवाना हुई।
मौके पर पहुंचकर देखा गया कि वाहन का दरवाजा खुला था एवं चालक मौके से फरार था। विधिवत तलाशी लेने पर वाहन के भीतर से दो सफेद रंग की प्लास्टिक बोरियों में भूरे रंग के सेलो टेप से लिपटे कुल 15 पैकेट संदिग्ध मादक पदार्थ गांजा बरामद किए गए। तौल कराने पर कुल 63.900 किलोग्राम अवैध गांजा पाया गया।
पुलिस टीम द्वारा एनडीपीएस एक्ट के समस्त वैधानिक प्रावधानों का पालन करते हुए मौके से गांजा, वाहन एवं वाहन दस्तावेज जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। अज्ञात फरार चालक के विरुद्ध थाना मैनपुर में धारा 20(ख) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। वाहन के पंजीयन विवरण के आधार पर वाहन स्वामी व फरार चालक की सघन पतासाजी की जा रही है।
*जप्त संपत्ति का विवरण:*
*अवैध मादक पदार्थ गांजा: 63.900 किलोग्राम (कुल 15 पैकेट) — अनुमानित कीमत ₹31,50,000/-*
प्रयुक्त वाहन: भूरे रंग की अर्टिगा कार (क्रमांक UP 24 BT 5466) — अनुमानित कीमत ₹10,00,000/-
कुल जुमला मशरूका कीमत: ₹41,50,000/-




