
AINS NEWS… छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के खुर्सीपारथाना क्षेत्र में 26 अक्टूबर वाहनों को परिवहन नियमों की जांच में चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। वाहन चेकिंग दौरान सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए 4 करोड़ रुपये की नकद राशि बरामद की है।

*घटना एवं कार्रवाई का विवरण*
एक सफेद रंग का बोलेरो मैक्स पिकअप वाहन CG 04 QU 5996) जो रायपुर से नागपुर की ओर भारी मात्रा में नकदी लेकर जा रहा है। जिस पर पुलिस टीम ने नाकाबंदी कर जांच शुरू कर डबरापारा खुर्सीपार थाना क्षेत्र के पास वाहन चेकिंग के दौरान रात करीब 11:00 बजे पिकअप वाहन को रोककर चेक किया गया। वाहन का पिछला हिस्सा मॉडिफाई कर पूरी तरह बंद किया गया था। वाहन में दो व्यक्ति सवार मिले, जिन्होंने पूछताछ में अपना नाम:
*भवेशभाई जीनाभाई डाभी* (वाहन चालक)–
*विष्णुदेव दुबे* इसी वाहन में सवार थे।
गुप्त चेंबर से बरामदगी–
सघन तलाशी लेने पर वाहन के मॉडिफाई किए गए पिछले हिस्से में एक विशेष गुप्त चेंबर (Hidden Chamber) बना मिला। चेंबर को खोलने पर उसमें छिपाकर रखी गई भारी मात्रा में भारतीय मुद्रा बरामद की गई, जिसका विवरण निम्न है।
*कुल बरामद रकम*– ₹4,00,00,000/- (चार करोड़ रुपये मात्र)
*वैधानिक कार्यवाही*:
दोनों व्यक्तियों से रकम के स्रोत, स्वामित्व तथा परिवहन के उद्देश्य के संबंध में पूछताछ की जा रही है। प्रकरण में नियमानुसार अग्रिम वैधानिक कार्यवाही जारी है।
बरामद रकम के वित्तीय स्रोत और अन्य संबंधित तथ्यों की गहन जांच हेतु आयकर विभाग (Income Tax Department) को सूचना भेजी जा रही है।




