दुर्ग

दुर्ग नगर निगम से फाइलें चोरी, सुरक्षा पर सवाल

सवाल यह है कि आखिर निगम कार्यालय के भीतर से फाइलें कैसे गायब हो गईं?

AINS NEWS… दुर्ग नगर निगम की स्थापना शाखा से महत्वपूर्ण फाइलें चोरी होने का मामला सामने आया है। निगम कार्यालय के भीतर से फाइलें गायब होना अपने आप में कई सवाल खड़े करता है। आखिरकार कार्यालय के अंदर रखे महत्वपूर्ण दस्तावेज सुरक्षित नहीं हैं, तो इसकी जिम्मेदारी किसकी है? वहीं अब निगम की सुरक्षा व्यवस्था और सीसीटीवी कैमरों की निगरानी को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।

दरअसल, दुर्ग नगर निगम की स्थापना शाखा से महत्वपूर्ण फाइलें चोरी होने की जानकारी सामने आने के बाद यह मामला चर्चा में है। सवाल यह है कि आखिर निगम कार्यालय के भीतर से फाइलें कैसे गायब हो गईं? क्या कार्यालय में आने-जाने वालों पर नजर रखने के लिए पर्याप्त व्यवस्था है? और सबसे अहम बात, क्या निगम परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों में इस पूरे मामले से जुड़ी कोई गतिविधि रिकॉर्ड हुई है?

इस मामले को लेकर जब निगम कमिश्नर से चर्चा करने की कोशिश की गई, तो कार्यालय के बाहर मौजूद गार्ड ने बताया कि मैडम वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में व्यस्त हैं। वहीं, महापौर अलका बाघमार ने भी इस पूरे मामले को लेकर अपनी बात रखी।

अब देखना होगा कि नगर निगम प्रशासन इस मामले में क्या कार्रवाई करता है। महत्वपूर्ण सरकारी फाइलें आखिर कैसे गायब हुईं, इसके पीछे किसकी लापरवाही रही और क्या पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई होगी? फिलहाल, नगर निगम की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल जरूर खड़े हो गए हैं।

 

Related Articles

Back to top button