RAIPUR

अग्निशमन विभाग ने मॉक ड्रिल के माध्यम से पटाखा दुकानदारों को आग बुझाने का दिया व्यावहारिक प्रशिक्षण

पुलिस, अग्निशमन, विद्युत विभाग एवं नगर निगम की संयुक्त टीम ने सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा, दुकानदारों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

AINS NEWS… आगामी दीपावली पर्व के मद्देनजर आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा किसी भी प्रकार की अग्नि दुर्घटना की आशंका को रोकने के उद्देश्य से दिनांक 02.11.26 को हिंद स्पोर्टिंग ग्राउंड, लाखे नगर स्थित पटाखा दुकानों का पुलिस, अग्निशमन विभाग, विद्युत विभाग एवं नगर निगम की संयुक्त टीम द्वारा निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान पटाखा दुकानों में अग्नि सुरक्षा, विद्युत सुरक्षा, पटाखों के सुरक्षित भंडारण, क्रय-विक्रय तथा सुरक्षा संबंधी आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। संयुक्त टीम द्वारा सभी दुकानदारों को प्रशासन, नगर निगम एवं पुलिस विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का अनिवार्य रूप से पालन करने के निर्देश दिए गए।

*निरीक्षण के दौरान प्रमुख रूप से निम्नलिखित निर्देश दिए गए*

*01. अग्नि सुरक्षा का प्रशिक्षण:* अग्निशमन विभाग द्वारा पटाखा दुकानदारों को फायर एक्सटिंग्विशर (अग्निशमन यंत्र) के उपयोग का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया तथा आग लगने की स्थिति में तत्काल एवं सुरक्षित तरीके से आग बुझाने की प्रक्रिया समझाई गई।

*02. विद्युत सुरक्षा:* विद्युत विभाग द्वारा दुकानदारों को विद्युत संबंधी सुरक्षा उपायों की जानकारी देते हुए विद्युत उपकरणों एवं वायरिंग में आवश्यक सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए।

*03. पटाखों का सुरक्षित भंडारण एवं विक्रय:* पटाखों के क्रय-विक्रय, रखरखाव एवं भंडारण के दौरान निर्धारित सुरक्षा मानकों का पालन करने तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने की हिदायत दी गई।

*04. सुरक्षा उपकरणों की उपलब्धता:* दुकानों में अग्निशमन यंत्र सहित आवश्यक सुरक्षा उपकरण उपलब्ध रखने तथा आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए सतर्क रहने के निर्देश दिए गए।

*05. आपातकालीन स्थिति में त्वरित सूचना:* किसी भी प्रकार की आग लगने, विद्युत संबंधी समस्या अथवा अन्य दुर्घटना की स्थिति में तत्काल पुलिस, अग्निशमन विभाग एवं संबंधित विभाग को सूचित करने के निर्देश दिए गए।

संयुक्त निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य दीपावली पर्व के दौरान पटाखों की दुकानों में सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करना, संभावित दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण रखना तथा आम नागरिकों एवं दुकानदारों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

*रायपुर कमिश्नरेट पुलिस द्वारा सभी पटाखा दुकानदारों से अपील की जाती है कि वे निर्धारित सुरक्षा मानकों एवं प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करें तथा सुरक्षित एवं जिम्मेदार तरीके से पटाखों का क्रय-विक्रय सुनिश्चित करें।*

 

Related Articles

Back to top button