छत्तीसगढ़

संस्कृति विभाग ने कलाकारों को दी ग्रेडिंग , हुआ विरोध, २५ अगस्त को बुलाया गया बातचीत के लिए

कुल 315 कलाकारों को दी गई ग्रेडिंग , मोना सेन ने भी किया विरोध

ains raipur…छत्तीसगढ़ के संस्कृति विभाग ने 315 कलाकारों को ग्रेडिंग प्रदान कर उसका प्रकाशन किया, प्रकाशन के तुरंत बाद इसका विरोध देखने को मिला,  विरोधकर्ताओं ने  इसे मानने से इनकार किया और इस ग्रेडिंग को गलत ठहराया, लोक कलाकार मोना सेन ने कहा कि विभाग पहले सर्वे करा ले फिर ग्रेडिंग दे, उन्तोहोंने कहा कि नामचीन कलाकारों को बिना सर्वे के “सी” ग्रेड दे दिया गया जो उनका अपमान है, मोना ने कई ऐसे नाम गिनाय जिन्हें “ए” ग्रेड मिलना चाहिए था,

अब कलाकार एक होकर इसका विरोध कर रहें हैं और आगामी 25 अगस्त को संस्कृति विभाग में पहुंचकर बातचीत से इसका हल निकालने की कोशिश की जायेगी, कुछ कलाकारों ने इस मामले को लेकर विभाग की धनिया बोने जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया जिसे लेकर मोना सेन ने कहा कि इस तरह के शब्दों का उपयोग ठीक नहीं है, उसी विभाग से हम कलाकारों को काम और नाम मिलता है,

Related Articles

Back to top button