छत्तीसगढ़

भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा को छत्तीसगढ़ में यह धरना प्रदर्शन ना करके उत्तराखंड में करना चाहिए- भूपेश बघेल

अंकिता भंडारी और उसके परिवार वाले भारतीय जनता पार्टी के पूर्व मंत्री के बेटों के जुल्मों के शिकार हैं

AINS RAIPUR…छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा बिलासपुर में जो धरना प्रदर्शन करने वाली हैं उन्हें छत्तीसगढ़ में यह धरना प्रदर्शन ना करके उत्तराखंड में करना चाहिए, वहां अंकिता भंडारी और उसके परिवार वाले भारतीय जनता पार्टी के पूर्व मंत्री के बेटों के जुल्मों के शिकार हैं, यह बातें मुख्यमंत्री ने एयरपोर्ट पर कहीं जब वह हिमाचल प्रदेश के दौरे पर रवाना हो रहे थे,

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस में चुनाव चल रहा है और 30 तारीख को सारा कुछ स्पष्ट हो जाएगा, उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी में दो लोग ही निर्णय लेते हैं और प्रदेश अध्यक्ष तक बदल डालते हैं,

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भारतीय जनता पार्टी की सरकार द्वारा गैस सिलेंडर बांटे जाने को लेकर कहा कि महंगाई बढ़ाकर गैस सिलेंडर बांटना यह जनता को जलाने जैसा है, इस दौरान मुख्यमंत्री ने यह भी संकेत दिए कि 8 और 9 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ के एसपी कलेक्टरों की कॉन्फ्रेंस की जाएगी, उन्होंने कहा कि काफी दिन हो गए एसपी कलेक्टर की कॉन्फ्रेंस नहीं हुई है

Related Articles

Back to top button