छत्तीसगढ़

वन विभाग में मचा हड़कंप, तेंदुए का शव मिला अलग अलग टुकड़ों में

धमतरी जिले के नगरी ब्लॉक के गट्टासिल्ली में तालपारा जाने के मार्ग पर सड़क किनारे में तेंदुआ का अलग अलग टुकड़ों में शव मिलने से हड़कंप मच गया है

AINS DHAMTARI…धमतरी जिले के नगरी ब्लॉक के गट्टासिल्ली में तालपारा जाने के मार्ग पर सड़क किनारे में तेंदुआ का अलग अलग टुकड़ों में शव मिलने से हड़कंप मच गया है। लोगों ने इसकी सूचना वन विभाग को दे दी है। घटना की सुचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुँच कर आगे के कारवाही में जुट गई है।

मिली जानकारी के मुताबिक मामला बीड़गुड़ी वन परिक्षेत्र के गट्टासिल्ली का है जहाँ तालपारा जाने के मार्ग में सड़क किनारे खेत में एक तेंदुआ का शव मिला है। बताया जा रहा है की शव को कुत्तों ने नोच दिया है जिसका पूंछ ,पंजा और अन्य हिस्सा अलग – अलग मिला है। तेंदुए की किस परिस्तिथि में वहाँ पहुँचा,उसकी मौत कैसे हुई ये जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।

 

 

Related Articles

Back to top button