छत्तीसगढ़

15,367 मतों से आगे चल रही कांग्रेस प्रत्याशी सावित्री मंडावी, 19 राउंड में पूरी होगी मतगणना

भानुप्रतापपुर उपचुनाव की मतगणना जारी है. ग्यारहवें राउंड तक कांग्रेस प्रत्याशी सावित्री मंडावी 15367 मतों से आगे चल रही है

AINS RAIPUR…भानुप्रतापपुर उपचुनाव की मतगणना जारी है. ग्यारहवें राउंड तक कांग्रेस प्रत्याशी सावित्री मंडावी 15367 मतों से आगे चल रही है. कांग्रेस प्रत्याशी सावित्री मंडावी शुरुआत से ही बढ़त बनाई हुई है. भाजपा प्रत्याशी ब्रम्हानंद नेताम अब दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं. वहीं अकबर राम कोर्राम तीसरे नंबर पर आ गए हैं.

छटवें राउंड की गिनती पूरी होने के बाद कांग्रेस प्रत्याशी सावित्री मंडावी 10 हजार से अधिक मतों से आगे चल रही थी.

19 राउंड में पूरी होगी मतगणना

मतगणना कांकेर के भानुप्रतापदेव शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सुबह आठ बजे से शुरू हो गई है. मतों की गिनती के लिए गणना हॉल में 14 टेबल लगाए गए हैं. 19 राउंड में मतगणना संपन्न होगी.

 

Related Articles

Back to top button