राष्ट्रीय

माँ के पार्थिव शरीर को बिल्कुल सामान्य तरीके से लेकर शमशान पहुंचे प्रधानमंत्री

इतने बड़े नेता, अपनी माँ को सामान्य बाँस और घास की अर्थी पर लिटाकर उनके पार्थिव शरीर को कंधा देकर अंतिम विदाई दी

AINS NEWS…जैसे ही प्रधानमंत्री मोदीजी की माता जी, हीराबेन के देहावसान की खबर लगी ऐसे लगा कि आज तो उनका पार्थिव शरीर कही अंतिम दर्शन के लिए रखा जायेगा. फिर जैसा अन्य राजनेताओं के परिवार जन की मृत्यु में होता है, राजसी तरीके से अंतिम संस्कार होगा. पूरा अंतिम संस्कार का कार्यक्रम सियासी हो जाएगा.

लेकिन ऐसा सोचते सोचते टेलीविज़न ऑन किया तो देखा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके भाई पंकज मोदी सहित उनके परिवार जन तो माँ के पार्थिव शरीर को बिल्कुल सामान्य तरीके से लेकर श्मशान पंहुच चुके है. मतलब इतनी सामान्यता तो आजकल मध्यम वर्गीय आम लोगो के परिवारों में भी देखने को नहीं मिलती. यह दृश्य देखकर विश्वास नही होता कि विश्व के इतने बड़े नेता, अपनी माँ को सामान्य बाँस और घास की अर्थी पर लिटाकर उनके पार्थिव शरीर को कंधा देकर अंतिम विदाई दे रहे है.

ऐसा लग रहा था अपने मोहल्ले या कॉलोनी में किसी सामान्य व्यक्ति का शरीर शांत हो गया हो. वाकई भूतों न भविष्यति ये सब मोदी जी की इच्छा से ही हुआ है. ऐसे अद्भुत व्यक्तित्व को जन्म देने वाली माँ हीराबेन को शत शत नमन

 

Related Articles

Back to top button