राष्ट्रीय
टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत का एक्सीडेंट, पीठ और पैर पर ज्यादा चोट
पंत के माथे, पीठ और पैर पर ज्यादा चोट लगी है। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बनी हुई है. ऋषभ की प्लास्टिक सर्जरी की जा सकती है।

AINS DESK…टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत का एक्सीडेंट हो गया है वे दिल्ली से रुड़की जा रहे थे। ऋषभ की कार रेलिंग से टकरा गई थी और इसके बाद उसमें आग लग गई। पंत को पैर और माथे पर ज्यादा चोट लगी है। उन्हें गंभीर हालत में दिल्ली रेफर किया गया है।
ऋषभ पंत को इंजरी की वजह से टीम इंडिया ने ब्रेक दिया था। पंत दिल्ली से अपने घर लौट रहे थे। वे रुड़की के हम्मदपुर झाल पहुंचे थे और वहीं कार का एक्सीडेंट हो गया।
उन्हें गंभीर हालत में दिल्ली रेफर किया गया है। पंत के माथे, पीठ और पैर पर ज्यादा चोट लगी है। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बनी हुई है. ऋषभ की प्लास्टिक सर्जरी की जा सकती है।





