छत्तीसगढ़

साहित्य के क्षेत्र में मिला प्रतिभा सम्मान, अनेक प्रकार की कलाओं में महारत हासिल कर चुके हैं रायपुर निवासी कमलेश साहू

सांस्कृतिक, संगीतकार, गीतकार , छत्तीसगढ़ी टेलीफिल्म अभिनेता व निर्देशन के लिए प्रतिभा रत्न सम्मान तथा तहसील साहू संघ बीरगांव रायपुर द्वारा साहू समाज का गौरव सम्मान मिला

AINS RAIPUR…प्रतिभा किसी उम्र की मोहताज नहीं होती है। हर इंसान के अंदर कोई न कोई अच्छे गुण और कला छिपा होता है, पर ऐसे बिरले लोग ही होते हैं जो अपने अंदर कई सारे प्रतिभा समेटे हुए होते हैं वास्तव में उन्हें ही प्रतिभा सम्पन्न कहा जाता हैं।
ऐसे ही अनेक प्रकार के कलाओं में महारत हासिल कर चुके हैं रायपुर छत्तीसगढ़ निवासी कमलेश साहू ।
छत्तीसगढ़ राज्य की सबसे बड़ी सामाजिक,साहित्यिक, सांस्कृतिक संस्था वक्ता मंच ने कमलेश साहू को वृंदावन सभागृह सिविल लाइन रायपुर में 22 जनवरी 2023, रविवार को साहित्य के क्षेत्र में प्रतिभा सम्मान से सम्मानित किया।

पिछले वर्ष उन्हें 3 दिसंबर 2022 को सम्पूर्ण भारत में साहित्य के क्षेत्र में सातवा स्थान आने पर साहित्य रचनाकार सम्मान से सम्मानित किया गया था। इसके अलावा उन्हें सांस्कृतिक, संगीतकार, गीतकार , छत्तीसगढ़ी टेलीफिल्म अभिनेता व निर्देशन के लिए प्रतिभा रत्न सम्मान तथा तहसील साहू संघ बीरगांव रायपुर द्वारा साहू समाज का गौरव सम्मान मिला।

कमलेश साहू संस्कृत व्याकरण, हिन्दी साहित्य व छत्तीसगढ़ योग आयोग से योग शिक्षक के रूप में तथा तहसील साहू संघ बीरगांव,नगर पालिक निगम रायपुर के 6 गांव के 40 वार्ड के मीडिया प्रभारी ( प्रवक्ता ) के पद में रहकर समाज को अपनी सेवा प्रदान कर रहे हैं।

विद्यार्थी और युवावर्ग के प्रेरणास्त्रोत कमलेश साहू कहते हैं कि स्कूल कॉलेज में शिक्षकों को सम्मान दें ,पढ़ाई के अलावा अन्य क्षेत्रों में भी कार्य करें अपने अंदर की प्रतिभा को सार्वजनिक करें। असंभव कुछ भी नही है प्रयास ही सफलता की प्रथम सीढ़ी है।

 

Related Articles

Back to top button