छत्तीसगढ़

जिस बाइक में किया रोमांस, वह निकली चोरी की, पूर्व प्रेमी को जलाने युवती ने किया था ऐसा काम

दो युवतियों सहित चार लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जांच के दौरान बाइक भी चोरी की मिली है

AINS DURG…चलती बाइक पर रोमांस करना लड़के और लड़कियों को भारी पड़ गया, बिना नंबर प्लेट की बाइक पर घूम रही दो युवतियों सहित चार लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जांच के दौरान बाइक भी चोरी की मिली है, पूछताछ में सामने आया कि लड़की अपने पूर्व प्रेमी को जलाने के लिए ऐसी हरकत कर रही थी,

दुर्ग पुलिस ने बताया कि इन लड़के और लड़कियों को पकड़ने के लिए क्राइम ब्रांच की टीम को निर्देश दिए गए थे, टीम ने सिविक सेंटर से लेकर नेहरू नगर को जाने वाले मार्ग के 200 से अधिक सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक की, इसमें दिख रही एक्टिवा के नंबर के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू की गई, पुलिस को एक्टिवा जवाहर नगर स्थित एक मकान के बाहर खड़ी मिली, पता चला कि मकान में दो लड़कियां किराए पर रहती हैं,

पुलिस ने दोनों लड़कियों से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि एक्टिवा उनके दोस्त उदयसिंह की है और बाइक एक अन्य दोस्त जावेद की, वे सभी जयंती स्टेडियम जिम गए थे, वहां से लौटने के दौरान जावेद ने लड़की को बाइक की टंकी पर बिठाकर घुमाया था,

इसके बाद पुलिस ने बाइक और एक्टिवा जप्त कर ली, दोनों लड़कियों से पूछताछ के आधार पर पुलिस ने चौहान टाउन निवासी जावेद व अन्य आरोपियों को ग्लोब चौक पर बुलाया , वहीं एसपी ने उन को फटकार लगाई, पूछताछ में पता चला कि जावेद जिस बाइक पर उस लड़की को घुमा रहा था वह करीब साल भर पहले राजनांदगांव से चोरी हुई है, इस बाइक की कीमत करीब डेढ़ लाख रुपए है जिसे जावेद ने ₹9000 में खरीदा था

 

Related Articles

Back to top button