त्रिपुरा में स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव की मांग, माकपा एवं जनसंगठनों ने किया प्रदर्शन
भाजपा पर धनबल व बाहुबल से लोकतंत्र को खत्म करने का लगाया आरोप

AINS RAIPUR…माकपा एवं विभिन्न जनसंगठनों के कार्यकर्ताओं ने त्रिपुरा में होने जा रहे विधानसभा चुनाव को निष्पक्ष ढंग से करने की चुनाव आयोग से मांग करते हुए भाजपा पर धनबल एवं बाहुबल के साथ पूरे सरकारी तंत्र का दुरुपयोग कर लोकतंत्र को कलंकित करने का आरोप लगाया ।इसे लेकर रायपुर में घड़ी चौक पर हुए प्रदर्शन को संबोधित करते हुए माकपा नेता धर्मराज महापात्र, सामाजिक कार्यकर्ता गौतम बंदोपाध्याय, ट्रेड यूनियन नेता अतुल देशमुख, अनुसुइया ठाकुर, सुरेंद्र शर्मा, दलित शोषण मुक्ति मंच के अखिलेश एडगर ने कहा कि त्रिपुरा में आसन्न चुनाव राज्य में भाजपा के राज में मचे पिछले 5 साल के अलोकतांत्रिक राज की समाप्ति के लिए जनता के रोष की अभिव्यक्ति का माध्यम है किंतु भाजपा अपने आतंक से जनता को मताधिकार तक से वंचित करने का कुचक्र चला रही है । खुले आम पैसे बांटे जा रहे हैं , विपक्ष के कार्यकर्ता को धमकाया जा रहा है ऐसी स्थिति में यह निर्वाचन आयोग की जिम्मेवारी है कि वह भयमुक्त निष्पक्ष चुनाव कें जरिए जनता के स्वंतत्र मतदान का अधिकार सुनिश्चित करे ।

माकपा ने आरोप लगाया कि इसके पहले त्रिपुरा के आदिवासी स्वायत्त परिषद और पंचायत व निकाय चुनाव भी विपक्षी कार्यकर्ताओं को नामांकन तक के अधिकार से वंचित कर कराए गए । पूर्व मुख्यमंत्री माणिक सरकार तक को अपने निर्वाचन क्षेत्र जाने से रोका गया, माकपा के कई कार्यालय पर हमले किए गए, कई कार्यकर्ताओं की राजनीतिक हत्या की गई ,लेकिन अब जनता उनके वादाखिलाफी और आतंक के विरुद्ध उठ खड़ी होकर इसका जवाब मांग रही है तब चुनाव को ही हाईजेक करने का प्रयास हो रहा है । सभा के बाद मुख्य निर्वाचन आयुक्त के नाम हस्ताक्षर युक्त जिसमे धर्मराज महापात्र प्रदीप गभने, मारोती डोंगरे, माकपा अखिलेश एडगर , दलित शोषण मुक्ति मंच, राजेश अवस्थी , शिक्षक संघ अतुल देशमुख , पेंशनर संघ गौतम बदोपाध्याय , नदी घाटी मोर्चा
मारुति डोंगरे, सीटू नागरिक संघर्स समिति
ए तिर्की, सुरेन्द्र शर्मा, साजिद रजा जनवादी नौजवान सभा, शेखर नाग निसार अली, रंगकर्मी , के के साहू, सम्यक जैन एस एफ आई , महिला संगठन के ज्योति पाटिल, अनुसुइया ठाकुर, संध्या भगत, लीलेश साह, राजेश बाघ, डी सी मजूमदार, गजेंद्र पटेल, लाला वर्मा, धनसिंह, डी सी पटेल, ए आर मणि, पी आर साहू, पवन सक्सेना, सत्यम बारले, ईश्वर सेन, पंचूराम, पुनीत साहू आर डी आई ई यु डी वाय एफ आई जनम नाचा थियेटर मेडिकल रिप्रेजेंतेतिव्स एस एफ आई डीएसएम प्रमुख रुप से शामिल हैं का ज्ञापन प्रेषित किया गया । इस ज्ञापन में कहा गया कि
” हम रायपुर, छत्तीसगढ़ के विभिन्न वाम, जनवादी संगठनों के प्रतिनिधि तथा आम नागरिक समाज के प्रतिनिधि त्रिपुरा में आगमे 16 फरवरी को होने जा रहे विधानसभा के आम चुनाव में त्रिपुरा के प्रत्येक नागरिक को बिना किसी भय के अपने मताधिकार का उपयोग करने की परिस्थिति निर्मित करने निर्वाचन आयोग से सार्थक कदम उठाने की अपील करते हैं.
हम इस बात पर गहरी चिंता व्यक्त करते हैं कि चुनाव में केन्द्रीय बल की मौजूदगी के बाद भी असम एवं सुदूर दूरस्थ गुजरात पुलिस के लोगों को वहां निर्वाचन के काम में लगाया जा रहा है . जबकि असम के मुख्यमंत्री स्वयं त्रिपुरा में भाजपा के प्रचारक के रूप में केम्प किये हुए हैं . इसलिए हमारा आग्रह है कि केन्द्रीय बल के अतिरिक्त किसी को भी निर्वाचन में उपयोग न किया जाय.
हम आपसे बिशालगढ़ के एस डी पी ओ राहुल दास जिन पर माननीय न्यायालय एस डी जी एम् विशालगढ के निर्देश पर 4 फरवरी 2023 को ऍफ़ आई आर भी दर्ज किया गया है तथा जिन पर पूर्व में ही अनेक अपराधिक मामले भी दर्ज हैं को निष्पक्ष निर्वाचन के लिए तत्काल चुनाव दायित्व से निवृत कर वहां से बाहर स्थानांतरित करने की मांग करते हैं .
हम आपसे यह भी आग्रह करते हैं कि विगत लम्बे समय से त्रिपुरा में सात्ताधारी भाजपा के द्वारा विपक्ष के कार्यालयों, उनके समर्थकों और उनकी सरकार की हर नीति पर प्रश्न करने वाले राजनितिक या गैर राजनितिक लोगों को जिस किस्म से प्रताड़ित किया गया है उससे राज्य के मतदाता में बिना डरे अपने मत का उपयोग करने विश्वास बहाली के लिए भी आयोग को जनता के मध्य कदम उठाने का आग्रह करते हैं.




