रसोईया संघ छत्तीसगढ़ की ध्यान आकर्षण रैली 28 फरवरी से तीन मार्च तक , संघ ने इस बजट सत्र में की है उम्मीद
रसोईया संघ ने सरकार के प्रति विश्वास जताते हुए अपने वेतन वृद्धि के लिए निवेदन किया है

AINS RAIPUR…छत्तीसगढ़ रसोईया संघ के हजारों सदस्य अपने कलेक्टर दर की मांग करते हुए कई समय से आंदोलनरत हैं, गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र आहूत होने वाला है जिससे रसोईया संघ को अपने वेतन वृद्धि को लेकर काफी उम्मीदें हैं, इसी के परिपेक्ष में संघ द्वारा 28 फरवरी से 3 मार्च तक पैदल मार्च और धरना प्रदर्शन का आयोजन नवा रायपुर में किया जाएगा, जिसमें प्रदेश के सभी जिलों सभी संभाग से रसोईया कर्मचारी शामिल होंगे

इस प्रदर्शन को लेकर शुक्रवार को रायपुर कलेक्ट्रेट गार्डन में रसोईया संघ की एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें प्रदेश के कई जिलों से रसोईया संघ के सदस्य शामिल हुए, संघ की कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष नीलू ओगरे ने बताया कि उन्हें और हजारों रसोईया संघ के सदस्यों को सरकार के इस बजट सत्र से उम्मीद है, उनकी यह रैली और प्रदर्शन मात्र सरकार के ध्यानाकर्षण के लिए आयोजित की गई है, रसोईया संघ ने सरकार के प्रति विश्वास जताते हुए अपने वेतन वृद्धि के लिए निवेदन किया है




