छत्तीसगढ़

अनियंत्रित होकर नाली में घुसी इनोवा, गाड़ी को चेक करने पर उसमें 3,97,500 रुपये मिले

चालक मोहम्मद मंसूर पिता मोहम्मद मंजूर निवासी बनिया टोला कोतमा मध्यप्रदेश शराब के नशे में पाया गया

AINS BILASPUR…वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस को चकमा देकर भागने के फिराक में अनियंत्रित होकर नाली में घुसी इनोवा में सवार एमपी के एक युवक से करीब चार लाख कैश रतनपुर पुलिस ने बरामद किया है। रतनपुर थाना प्रभारी प्रसाद सिन्हा ने बताया कि पुलिस द्वारा सोमवार को संदिग्ध वाहन की चेकिंग के दौरान एक इनोवा कार क्रमांक सीजी 10 एफए 2888 का चालक पुलिस को देख कर भागने लगा था। जिसकी बोधिबंद के पास कार अनियंत्रित होकर रोड से नीचे उतरकर नाली में जा फसी। गाड़ी की तलाशी लेने पर उक्त इनोवा में चालक मोहम्मद मंसूर पिता मोहम्मद मंजूर निवासी बनिया टोला कोतमा मध्यप्रदेश शराब के नशे में पाया गया। गाड़ी को चेक करने पर उसमें 3,97,500 रुपय मिले। जिसके संबंध में पूछताछ करने पर गोलमोल जवाब देने लगा,वाहन चालक का मुलाहिजा कराकर धारा 185 एमवी एक्ट की कार्यवाही की गई एवं बरामद रकम के संबंध में नोटिस दिया गया जो रकम कहाँ से आया व किसका है। इस संबंध में कोई जानकारी नहीं देने पर धारा 102 crpc के तहत जप्त कर जाँच में लिया गया।

 

Related Articles

Back to top button