नीतू श्रीवास्तव को समाजसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने हेतु सम्मानित किया गया
'श्रुति फाउंडेशन' की नींव रख कर वे उपेक्षित वर्ग के उत्थान के मार्ग पर निकल पड़ीं.

AINS RAIPUR…माँ शारदा सामर्थ्य चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा राज्य स्तरीय इंस्पायरिंग वुमेन अवार्ड का प्रथम बार आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रदेश की 36 महिलाओं को होटल अमित पार्क में आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि रिटायर्ड जज श्रीमती मैत्रेयी माथुर, भिलाई महापौर नीरज पॉल एवं लोकप्रिय एसपी डॉ अभिषेक पल्लव थे। कार्यक्रम में नीतू श्रीवास्तव को समाजसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने हेतु सम्मानित किया गया।

नीतू श्रीवास्तव ने बताया कि समाजसेवा के क्षेत्र में और बेहतर कार्य करने के लिए 2 मार्च, 2019 को ‘श्रुति फाउंडेशन’ की नींव रख कर वे उपेक्षित वर्ग के उत्थान के मार्ग पर निकल पड़ीं. दूसरों के दुख अपने लगने लगे तो निर्णय लिया कि चाहे कितनी भी व्यस्त दिनचर्या क्यों न हो अपना समय समाजसेवा में जरूर दूंगी। इस दिशा में अकेले कुछ भी करना मुमकिन नहीं था. अत: मैं समाजहित में जो भी कार्य करती, उसे फेसबुक पर शेयर कर देती, जिस से समाज के लोगों का सहयोग और साथ मुझे मिलने लगा। फिर अपने विचारों के साथ आगे बढ़ती गई। साथ ही हमारी संस्था से जुड़े सभी साथियों का भी सहयोग वह साथ मिला।
मीडिया का भी साथ हमेशा मिलता रहा।इस तरह से सब के साथ और सहयोग से आज एक मुकाम हासिल की हूँ ।जिसके लिए मैं सभी का दिल से धन्यवाद करती हु। नीतू श्रीवास्तव जी ने ट्रस्ट के समस्त सदस्यों का धन्यवाद किया।




