सिरफिरे कातिल की ख़ौफ़नाक करतूत, शरीर को हत्यारे ने निर्मम तरीके से टुकड़े-टुकड़े कर, कटा हुआ सिर सड़क पर फेका
टुकड़ों में मिली युवक की लाश, सिर को बॉल बनाकर छत से फेंका, खौफनाक मंजर देख दहशत में आए ग्रामीण

AINS NEWS… मनुष्य को टुकड़े – टुकड़े करके, मारकर फेंकने का सिलसिला थमने का नाम ही नहीं ले रहा हैं, ऐसा लग रहा है मानो कातिलो को यही सबसे सरल तरीका लगता हैं किसी को सजा देने का, लोगो में दहसत का माहौल बना हुआ हैं क्योकि श्रद्दा मर्डर केश के बाद लगातार ऐसे मामले बड़ते जा रहे हैं

उमरिया के मजमानी कला गांव में एक सिरफिरे कातिल की ख़ौफ़नाक करतूत से पूरे गांव में दहशत फैल गई। माजरा गांव के ही रहने वाले शंभू झरिया नामक 35 वर्षीय युवक की दिनदहाड़े जघन्य हत्या से जुड़ा हुआ है, जिसे हत्यारे ने जिस निर्मम तरीके से अंजाम दिया, जिसे सुनकर हर किसी के रोंगटे खड़े हो जाएंगे।
बता दे कि पूरा घटनाक्रम नवरात्र के भक्तिमय माहौल के छठवें दिन उस दौरान का है, जब मृतक शंभू झरिया घर में अकेला था कि अचानक एक सिरफिरा घर मे आ धमका। फिर अंदर क्या हुआ ये तो किसी ने नहीं देखा, लेकिन कुछ देर बाद शंभू का कटा हुआ सिर सड़क पर पड़ा था और फेंकने वाला सिरफिरा घर के छत पर बैठा हुआ था। कातिल को देखते ही ग्रामीण दहशत में आ गये और किसी तरीके से सूचना पुलिस तक पंहुचाई, जिसके बाद खुद जिले के एसपी दलबल के साथ मौके पर पँहुचे और कातिल को छत से उतार कर हिरासत में ले लिया।
घर के अंदर का नजारा बड़ा ही वीभत्स था। मृतक शंभू का खून से लथपथ शरीर को हत्यारे ने निर्मम तरीके से टुकड़े-टुकड़े कर डाले थे। सिरफिरा हत्यारे की पहचान नजदीकी गांव डोंगरगंवा निवासी गुड्डा सिंह के रूप में कई गई है, जिसे पुलिस ने हिरासत में लिया है, लेकिन अभी तक ये साफ नहीं हो पाया है कि आरोपी के इस जघन्य करतूत को करने के पीछे वजह क्या रही है।




