ईओडब्ल्यू की छापेमारी में आरटीओ संतोष पाल के घर से मिले आय से 600 गुना ज्यादा की संपत्ति
ईओडब्ल्यू की छापामार कार्रवाई में 6 आलीशान मकान, 1 फार्म हाउस, दो कार और मोटर साइकिल भी बरामद हुआ है। यह सब सपंत्ति काली कमाई से अर्जित की गई है

जबलपुर।। मध्यप्रदेश में भ्रष्ट सरकारी अधिकारी-कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में ईओडब्ल्यू ने आरटीओ संतोष पॉल के घर छापेमारी की। इस छापेमारी में आरटीओ संतोष पाल धन कुबेर निकला है। उसके यहां से आय से 600 गुना ज्यादा संपत्ति का खुलासा हुआ है।

ईओडब्ल्यू की छापामार कार्रवाई में 6 आलीशान मकान, 1 फार्म हाउस, दो कार और मोटर साइकिल भी बरामद हुआ है। यह सब सपंत्ति काली कमाई से अर्जित की गई है। ईओडब्ल्यू की अब तक कार्रवाई में 16 लाख कैश, सोने, चांदी के जेवर बरामद हुआ है।
आपको हम बता दें कि कोर्ट के आदेश के बाद ईओडब्ल्यू का छापा पड़ा है। स्पेशल कोर्ट ने जांच के आदेश दिए थे। आरटीओ के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति की याचिका लगी थी। इस कार्रवाई के बाद संतोष पॉल और उनकी पत्नी रेखा पॉल की मुश्किल बढ़ सकती है।
दरअसलए स्पेशल कोर्ट में आरटीओ संतोष पॉल और उनकी पत्नी लिपिक रेखा पॉल के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति की याचिका लगाई गई थी, जिसके बाद कोर्ट के आदेश के बाद ईओडब्ल्यू के एसपी देवेंद्र सिंह राजपूत के निर्देश पर ये छापामार कार्रवाई की जा रही है। बता दें किए आरटीओ संतोष पॉल की पत्नी रेखा पॉल भी आरटीओ ऑफिस में ही पदस्थ है।




