छत्तीसगढ़

देश की आजादी से लेकर, साधारण आदमी के अधि‍कारों तक, हिंदी भाषा की कलम से लड़ी गयी इंसाफ की लड़ाई – डॉ महंत

विस अध्यक्ष डॉ. महंत ने हिंदी पत्रकारिता दिवस पर पत्रकारों को दी बधाई शुभकामनाएं

AINS RAIPUR…छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर भारतीय लोकतंत्र के सजग प्रहरी सभी पत्रकारों को बधाई शुभकामनाएं दी है।

विस अध्यक्ष डॉ. महंत ने कहा कि, देश की आजादी से लेकर, साधारण आदमी के अधि‍कारों की लड़ाई तक, हिंदी भाषा की कलम से इंसाफ की लड़ाई लड़ी गई। वक्त बदलता रहा और पत्रकारिता के मायने और उद्देश्य भी बदलते रहे, लेकिन हिंदी भाषा से जुड़ी पत्रकारिता में लोगों की दिलचस्पी कम नहीं हुई, क्योंकि इसकी एक खासियत यह भी रही है कि इस क्षेत्र में हिंदी के बड़े लेखक, कवि और विचारक भी आए। हिंदी के बड़े लेखकों ने संपादक के रूप में अखबारों की भाषा का मानकीकरण किया और उसे सरल-सहज रूप देते हुए कभी उसकी जड़ों से कटने नहीं दिया।

 

Related Articles

Back to top button