क्राइमछत्तीसगढ़

7 जुआरी जंगल से गिरफ्तार, दलबल के साथ थाना प्रभारी ने मारा छापा

जिस पर पुलिस टीम ने दलबल के साथ दबिश दी, और टीकाराम पटेल, रंजनप्रधान, नवीन यादव, सनु भोई, जालंधर चौधरी, विक्रम प्रधान, चंद्रमणि प्रधान को घेरा बंदी कर गिरफ्तार किया है

महासमुंद। जिले के सरायपाली पुलिस ने थाना क्षेत्र के जंगलबेड़ा में लाखों रुपए का ताश (जुआ) खेलते हुए 52 पत्ते, 80 हजार के साथ 7 जुआरी रंगेहाथ पकड़े गए है। सभी जुआरियों के खिलाफ सरायपाली पुलिस ने 13 जुआ एक्ट की कार्रवाई की है। जानकारी के मुताबिक पुलिस को सूचना मिली थी कि सरायपाली थाना क्षेत्र के जंगलों में छत्तीसगढ़ सहित उड़ीसा प्रांत के कुछ जुआरी जंगलों में लाखों रुपए का दांव लगा कर हार जीत खेल रहे है। जिस पर पुलिस टीम ने दलबल के साथ दबिश दी, और टीकाराम पटेल, रंजनप्रधान, नवीन यादव, सनु भोई, जालंधर चौधरी, विक्रम प्रधान, चंद्रमणि प्रधान को घेरा बंदी कर गिरफ्तार किया है

Related Articles

Back to top button