छत्तीसगढ़

लगातार हो रहा कांग्रेस प्रवेश, कोंडागांव में 15 से अधिक कार्यकर्ताओं ने बीजेपी छोड़ किया कांग्रेस प्रवेश

कांग्रेस सरकार व प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम के जनहितैषी कार्यो से प्रभावित होकर आज उनके समक्ष कांग्रेस में प्रवेश किया

AINS KONDAGAON…भाजपा के वरिष्ठ नेता रहे नंदकुमार साय के कांग्रेस प्रवेश के बाद कोंडागाँव के ग्राम पंचायत बड़े बन्जोड़ा से भाजपा के 15 से अधिक कार्यकर्ताओ ने छग की कांग्रेस सरकार व प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम के जनहितैषी कार्यो से प्रभावित होकर आज उनके समक्ष कांग्रेस में प्रवेश किया, कांग्रेस प्रवेश करने वालो में फरशुराम यादव, धंसू राम पोयाम, अमित पोयम, रति राम पोयम, सूकबू पोयाम, हेमकुमार पोयाम, मुकेश पोयम ,आजाद पोयाम, जितेद पोयाम, श्यामलाल पोयाम, मनोज बघेल ,धारा सिंह बघेल, राजेश , मुन्ना यादव, उमेश यादव प्रमुख रूप से शामिल रहे ।

 

Related Articles

Back to top button