क्राइमछत्तीसगढ़

ड्राइवर की शिकायत पर लूटेरे गिरफ्तार, पुलिस ने किया मामले का खुलासा

लौटते वक्त उसके पास भाड़े के पैसे समेत कुल 63 हजार रुपए थे।

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले में पुलिस ने लूट के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन्होंने एक ड्राइवर को पहले पीटा था। इसके बाद उससे पैसे लूट लिए थे। मगर अब पुलिस ने इन्हें पकड़ लिया है। ड्राइवर मध्यप्रदेश से छत्तीसगढ़ सामान छोड़कर आ रहा था। उसी दौरान इन आरोपियों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया था। मामला मरवाही थाना क्षेत्र का है। इस मामले में ड्राइवर दीपक कुमार ने थाने में शिकायत की थी। उसने बताया कि 30 जून की रात को को वह मरवाही कि किसी फर्नीचर दुकान से अनूपपुर जिले के कोतमा की फर्नीचर दुकान में फर्नीचर छोड़ने गए था। इसके बाद वहां से भाड़े का पैसा और फर्नीचर लेकर वापस मरवाही लौट रहा था।

लौटते वक्त उसके पास भाड़े के पैसे समेत कुल 63 हजार रुपए थे। पीड़ित ड्राइवर ने बताया कि लौटते वक्त रात हो गई थी। वह अभी चंगेरी पहुंचा था। उसी वक्त 2 लोग सामने से अचानक आ गए और उन्होंने ड्राइवर को पीटना शुरू कर दिया। इसके बाद उसके पास रखे पैसे छीन लिए थे। ड्राइवर की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की थी।

Related Articles

Back to top button