छत्तीसगढ़

कोंडागांव का पारंपरिक वार्षिक देव मेला, देवी देवताओं के मिलाप व परिक्रमा के साथ हुआ शुरू 

सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इन्तेजाम किये जाने के साथ मेले में आ रही भीड़ पर भी सूक्ष्म निगरानी रखी जा रही है 

AINS NEWS कोंडागांव,….. जिला मुख्यालय कोंडागांव के पारंपरिक वार्षिक देव मेला शीतला माता की पूजा अर्चना के साथ सिरहा गुनिया, गायता, मांझी मुखिया के साथ देवी देवता द्वारा मेला स्थल में देवी देवताओं के मिलाप व परिक्रमा के साथ शुभारंभ हुआ, मेला में कोंडागांव विधायक सुश्री लता उसेंडी, पूर्व विधायक मोहन मरकाम, जन प्रतिनिधिगण, कलेक्टर, पुलीस अधीक्षक व क्षेत्र वासियों ने देवमेला का भरपूर आनंद उठाया

जिला प्रशासन ने मेला को देखकर जिले में एक दिवसीय अवकाश घोषित किए जाने की जानकारी सूत्रों से प्राप्त हुई है, मेला स्थल में मनोरंजन के लिए आकाश झूले, मौत का कुआं, नाचा व अन्य व्यवसाय के साथ विभिन्न प्रकार के मनोरंजन का साधन उपलब्ध है, मेला व चुनाव आचार संहिता को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा मेला में सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इन्तेजाम किये जाने के साथ मेले में आ रही भीड़ पर भी सूक्ष्म निगरानी रखी जा रही है

Related Articles

Back to top button