टेक्नोलॉजी

Whatsapp ला रहा नया फीचर! अपना ‘अवतार’ बनाकर भेज सकेंगे स्टिकर

ड्रॉयड के लिए व्हाट्सएप के लेटेस्‍ट बीटा वर्जन में अवतार बनाने की इजाजत देने वाला कोड है, जैसा फेसबुक और मैसेंजर में होता है.

Whatsapp में इन दिनों कोई न कोई बदलाव किया जा रहा है. साथ ही लोग इसे अपने मोबाइल में install कर रहे हैं. इंस्टेंट मैसेजिंग एप व्हाट्सएप (WhatsApp) अपने यूजर इंटरफेस को बेहतर बनाने के लिए नए फीचर्स को ऐड करने पर लगातार काम कर रही है. इन्हीं सब में Whatsapp को एक ‘अवतार’ सेक्‍शन पर काम करते हुए स्‍पॉट किया गया है. यह यूजर्स को खुद का वर्चुअल रिप्रजेंटेशन (virtual representation) बनाने और उन्हें चैट में स्टिकर के रूप में शेयर करने की इजाजत देगा. इसका मतलब है कि आप चैट करते हुए अपने दोस्‍तों-रिश्‍तेदारों को खुद का अवतार बेस्‍ड स्टिकर भेज सकेंगे.

एंड्रॉयड के लिए व्हाट्सएप के लेटेस्‍ट बीटा वर्जन में अवतार बनाने की इजाजत देने वाला कोड है, जैसा फेसबुक और मैसेंजर में होता है. कहा जाता है कि कंपनी वीडियो कॉल के दौरान यूजर्स को खुद का फेस मास्क करने की इजाजत देने की योजना भी बना रही है. हाला‍ंकि व्हाट्सएप की मालिकाना कंपनी मेटा ने अभी तक अवतार सेक्‍शन से जुड़ी किसी डिटेल के बारे में नहीं बताया है.

अवतारों’ को सबसे पहले एंड्रॉयड के लिए व्हाट्सएप बीटा (Whatsapp beta) वर्जन 2.22.15.5 के साथ स्‍पॉट किया गया था. रिपोर्ट बताती है कि यूजर्स को वीडियो कॉल के दौरान इन अवतारों के साथ खुद को बदलने की इजाजत दी जा सकती है. व्हाट्सएप ने अभी तक इस फीचर की घोषणा नहीं की है. बताया जाता है कि यह डेवलपमेंट फेज में है.

अवतार सेक्शन का एक कथ‍ित स्क्रीनशॉट भी शेयर किया गया है. इससे उन संभावित अवतारों की जानकारी मिलती है, जिन्‍हें यूजर्स क्रिएट करने में सक्षम होंगे. इमेज के नीचे ‘क्रिएट योर अवतार’ (Create your avatar) का ऑप्‍शन दिखाई देता है. कहा जा रहा है कि इस प्‍लेटफॉर्म के लिए अवतारों को फेसबुक से लिया गया है.

हाल ही में आई एक रिपोर्ट के मुताबिक, व्हाट्सएप एंड्रॉयड ऐप पर स्टेटस अपडेट के लिए क्विक रिएक्शन पेश करने पर भी काम कर रहा है. यह फीचर कथित तौर पर एंड्रॉयड के लिए व्हाट्सएप बीटा वर्जन 2.22.16.10 के साथ देखा गया था. रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी विंडोज डेस्कटॉप व्हाट्सएप ऐप के बीटा वर्जन के लिए एक अपडेटेड गैलरी व्यू जारी करने पर भी काम कर रही है

Related Articles

Back to top button