इंतजार हुआ खत्म, नए फीचर्स के साथ जल्द ही लॉन्च होगी रॉयल एनफील्ड बुलेट

Royal Enfield Bullet: नई दिल्ली। रॉयल एनफील्ड द्वारा यूट्यूब पर जारी किए गए एक टीजर के मुताबिक अपकमिंग हंटर 350 5 अगस्त को लॉन्च होगी। वहीं टीजर में दिखाए गये एक पोस्टर में 5 अगस्त 2022 तारीख भी दर्शाई गई है।

Royal Enfield Bullet: ये बुलेट क्लासिक और मेटेओर 350 वाले सेम J प्लेटफॉर्म पर लॉन्च की जाएगी। कंपनी ने नई रॉयल इनफील्ड के टीजर को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लॉन्च किया है। ये नई जेनरेशन की बुलेट 350 होगी। कंपनी अपनी इस बुलेट को 80 के दौर में चलने वाली पंच लाइन “बुलेट मेरी जान” के नाम से उतारने की तैयारी में है। ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि नई बुलेट की कीमत वर्तमान कीमत की तुलना में ज्यादा होगी।
Royal Enfield Bullet: रॉयल इनफील्ड के जारी टीजर से अंदाजा लगाया जा रहा है कि इस नई बुलेट की लॉन्चिंग हंटर 350 की लॉन्चिंग से कुछ दिनों पहले होगी। इसके अलावा ऐसा भी माना जा रहा है कि नई बुलेट इस महीने शोरूम में ग्राहकों के लिए आ जाएंगी। इससे पहले आई रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी इस नई बुलेट को इस साल की शुरुआत में पेश करने वाली थी लेकिन चिप की शॉर्टेज के चलते ये लॉन्चिंग टालनी पड़ी।




