छत्तीसगढ़
रायपुर में खोली गई मंहगी दुकान, नशे के विरुद्ध शिवसेना उतरी सड़क पर
हिदायतुल्ला लॉ यूनिवर्सिटी का दीक्षांत समारोह, सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस हुए शामिल

AINS RAIPUR…राजधानी रायपुर में कांग्रेस के अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ द्वारा मंहगाई के विरोध में मोदी की महंगी दूकान खोली गई, यहाँ कांग्रेसियों ने मंहगे हुए खाद्य सामग्रियों समेत रसोई गैस सिलेंडर को रखकर प्रदर्शन किया और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की, इधर शिवसेना ने नशे के खिलाफ विरोध दर्ज करते हुए मानव श्रृंखला बनाई, शिवसेना के प्रदेश प्रमुख धनंजय परिहार ने कहा कि आज सूखे नशे की गिरफ्त में युवा पीढ़ी बर्बाद हो रही है, इस पर कार्यवाही की मांग करते हुए शिवसेना ने स्टेशन के सामने मानव श्रृंखला बनाई.





