छत्तीसगढ़

किराना दुकान के गोदाम में लगी आग, लाखों का सामान खाक

बता दें कि, कटघोरा कारखाना इलाके में संतोषी किराना दुकान का संचालन किया जाता है. पास में ही दुकान का गोदाम है. देर रात आग गोदाम में आग लग गई.

कोरबा. कटघोरा नगर पालिका क्षेत्र के कारखाना एरिया में स्थित संतोषी किराना दुकान के एक गोदाम में आग लगने से हड़कंप मच गया. इतना ही नहीं देखते-देखते आग इतनी फैल गई गोदाम के बाहर धुआं ही धुआं हो गया. इसकी सूचना तत्काल दमकल वाहन को दी गई. वहीं घटना की सूचना मिलते ही कटघोरा पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और घटनाक्रम की जानकारी लेते आग पर काबू पाने की कोशिश की. वहीं घटना से लाखों के नुकसान होने की जानकारी मिली है.

बता दें कि, कटघोरा कारखाना इलाके में संतोषी किराना दुकान का संचालन किया जाता है. पास में ही दुकान का गोदाम है. देर रात आग गोदाम में आग लग गई. राशन सामान के अलावा चिप्स प्लास्टिक के सामान रखा हुआ था. जिसके चलते आग भीषण आग लग गई. आग लगने से लाखों का नुकसान हो गया. हालांकि घटना की जानकारी लगते ही मौके पर तीन दमकल वाहन पहुंचे थे. जहां घंटों मश्कत के बाद आग पर काबू पाया गया.

वहीं दुकान संचालक भूपेंद्र गुप्ता आग लगने का स्पष्ट कारण नहीं बता पा रहे है. अंदेशा जताया जा रहा कि आग शार्ट सर्किट होने से लगी थी. आग लगने से लाखों का नुकसान का अंदाजा लगाया जा रहा है

Related Articles

Back to top button