
रायपुरAINS: छत्तीसगढ़ में कुछ ही महीने के अंदर विधानसभा चुनाव होने वाले है। ऐसे में सभी पार्टियों ने चुनाव को लेकर तैयारियां तेज कर दी है। इसी बीच कांग्रेस की तरफ से अब तक प्रत्याशियों के नाम की घोषणा नहीं किए जाने पर बृजमोहन अग्रवाल ने कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला है। पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा है कि कांग्रेस की सीट और मौत का कोई भरोसा नहीं है। पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने IANS के सर्वे पर कहा कि भाजपा को 75 सीट मिलने वाला सर्वे एक मेरे पास भी है, जब चाहूं तब रिलीज कर सकता हूं।





