छत्तीसगढ़
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ‘‘कृष्ण-कुंज’’ का किया लोकार्पण
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ‘‘कृष्ण-कुंज’’ में भगवान श्री कृष्ण की पूजा-अर्चना कर जन्माष्टमी के पर्व पर राजधानी के ‘‘कृष्ण-कुंज’’ में पौधरोपण किया

रायपुर।। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ‘‘कृष्ण-कुंज’’ में भगवान श्री कृष्ण की पूजा-अर्चना कर जन्माष्टमी के पर्व पर राजधानी के ‘‘कृष्ण-कुंज’’ में पौधरोपण किया। मुख्यमंत्री ने ‘‘कृष्ण कुंज’’ में कदम्ब का पौधा लगाया। तेलीबांधा में बनाये गए ‘‘कृष्ण-कुंज’’ के 1.68 हेक्टेयर में 383 पौधे रोपित किये। बरगद, पीपल, कदंब जैसे सांस्कृतिक महत्व के पौधे लगाए गए। ‘‘कृष्ण-कुंज’’ में जीवनोपयोगी आम, इमली, बेर, गंगा इमली, जामुन, शहतूत, तेंदू एचिरौंजी के पौधे भी लगाए। प्रदेश के नगरीय क्षेत्रों में 162 स्थानों के ‘‘कृष्ण-कुंज’’ में पौधारोपण किया गया। वृक्षारोपण को जन-जन से जोड़ने, सांस्कृतिक विरासत को सहेजने के लिए ‘‘कृष्ण-कुंज’’ नाम दिया गया।





