राहुल जाखड़ ने गोल्ड पदक जीतकर भारत को दिलाई शानदार शुरुआत
चांगवान विश्व निशानेबाजी 2022 पैरा स्पोर्ट विश्व कप में अपने अभियान की शुरूआत करते हुए स्वर्ण सहित तीन पदक जीत लिया है

राहुल जाखड़ ने शूट-ऑफ में विजयी होने के लिए अपनी लय को बनाए रखा, क्योंकि भारतीय निशानेबाजों ने गुरुवार को चांगवान विश्व निशानेबाजी 2022 पैरा स्पोर्ट विश्व कप में अपने अभियान की शुरूआत करते हुए स्वर्ण सहित तीन पदक जीत लिया है। मिली जानकारी के अनुसारए 574-14 गुणा के स्कोर के साथ दूसरे स्थान पर क्वालीफाई करने वाले जाखड़ ने मिश्रित 25 मीटर पिस्टल एसएच1 फाइनल में किम जंगम को शूट-ऑफ में हराकर पी3 जीता है।

पूरे फाइनल में जंगम को पीछे छोड़ते हुए, 36 वर्षीय भारतीय शूटर राहुल जाखड़ ने एलिमिनेशन राउंड की अंतिम सीरीज में 20-ऑल के स्कोर की बराबरी करने के लिए अपना संयम बनाए रखा। जाखड़ ने भारत की पैरालंपिक समिति से कहा कि ‘‘यह एक अद्भुत फाइनल था। फाइनल के दौरान दो खराबी का सामना करने के बावजूद मैं स्वर्ण जीतकर बहुत खुश हूं। नवंबर में सभी महत्वपूर्ण विश्व चैंपियनशिप से पहले यह एक अच्छा अनुभव था’’।




