क्राइम

संदिग्ध हालत में मिली युवक की लाश, मां-बेटे गिरफ्तार, जानिए पूरी खबर

मृतक के भाई व मां ने अपने आप को बचाने थाने में झूठी रिपोर्ट लिखाई थी। जिससे पुलिस ने जांच के दौरान मामले में हत्या का अपराध दर्ज कर मां-बेटे को गिरफ्तार कर लिया है

दुर्ग।। अमलेश्वर थाना क्षेत्र के ग्राम झीट में एक युवक की लाश उसके घर में संदिग्ध हालत में मिली थी। जिसमें मृतक के भाई व मां ने अपने आप को बचाने थाने में झूठी रिपोर्ट लिखाई थी। जिससे पुलिस ने जांच के दौरान मामले में हत्या का अपराध दर्ज कर मां-बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।

बता दें कि ग्राम झीट निवासी सतीश ठाकुर 19 वर्ष ने थाने में सूचना दिया था कि उसका बड़ा भाई लोकेश्वर ठाकुर घर में सोया था। शाम 7 बजे उसकी मां संतोषी ठाकुर घर आए और चाय के लिए उठाए तो नहीं उठाए जिसके बाद आसपास के लोगों को इसकी सूचना दी। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया था। वहीं पीएम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या करना आया। जिससे पुलिस ने मामले में हत्या का अपराध दर्ज कर संदेह के आधार पर मृतक की मां संतोषी ठाकुर व भाई सतीश ठाकुर से पूछताछ किया गया।

जो पूछताछ करने पर बताये कि घटना दिनांक को लोकेश्वर प्रसाद शराब पीकर घर आया था। लगभग करीब 1ण्30 बजे आरोपिया खाना बनाने घर आई। कुछ देर बाद आरोपी सतीश ठाकुर घर आया तो घर में मृतक लोकेश्वर ने आरोपिया को गाली गलौज मारपीट कर रहा था। खाना बनाने के बाद आरोपिया संतोषी बाई ठाकुर एवं सतीश ठाकुर खाना खा रहे थे तो मृतक लोकेश्वर सब्जी रखे कढ़ाई को आंगन मे फेंक दिया और गाली गलौज करने लगा कि आरोपिया एवं मृतक के बीच झुमा झपटी मारपीट हुये।

आरोपिया ने मृतक के गले को पकड़कर जमीन में गिरा दिया और गला को दबा दी। जिससे मृतक बेहोश होकर मर गया। डर के कारण आरोपिया संतोषी एवं सतीश ठाकुर के साथ मिलकर मृतक को उसके कमरा में लिटा दिये। करीब 3 बजे बाहर के सामने दरवाजे में ताला लगाकर खेत चले गये। करीब 7 बजे शाम को घर वापस आये चाय बनाये और जानबुझ कर चाय पीने के लिये लोकेश्वर प्रसाद को उठाने का बहाना करते हुये हल्ला कर आस पास के लोगो को इकट्ठा कर लिये।

जो उसकी मृत्यु हो जाने से दुसरे दिन थाना रिपोर्ट लिखाने आये। आरोपिया संतोषी बाई ठाकुर तथा आरोपी सतीश ठाकुर ने मिलकर मृतक लोकेश्वर प्रसाद का गला दबाकर हत्या करना कबूल किये। मामले में जो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

Related Articles

Back to top button