कार से एक्टिवा को ठोकर मारकर एक्सीडेन्ट किया, गाली गलौज और मारपीट भी
घटना स्थल : साईन्स सिटी सेंटर के पास स्थित चाय ठेला मोवा

AINS NEWS… प्रार्थी रानिल विजय सिंह अपने दोस्त रोहन पैंकरा के साथ एक्टिवा क्रमांक सी.जी. 24 आर-3059 मे चाय पीने साईन्स सेंटर के पास स्थित चाय ठेला पहुंच ही रहे थे कि उसी समय पीछे से लाल रंग की कार क्रमांक सी.जी. 04 पी.वाय.-6100 के चालक द्वारा अपने वाहन को तेज व लापरवाही पूर्वक चलाते हुए लाकर प्रार्थी के एक्टिवा को ठोकर मारकर एक्सीडेन्ट कर दिया जिससे प्रार्थी और उसका दोस्त रोहन दोनो गिरकर फेंका गये जिससे दोनो चोंटिल हो गये तथा भी क्षतिग्रस्त हो गई।

प्रार्थी तथा उनके दोस्त रोहन पैकरा द्वारा बोलने पर कि ठीक से गाडी क्यों नही चलाते हो तो उक्त कार चालक व उसके अन्य साथीगण द्वारा बडा दादा बनता है हरामजादा कहते हुए प्रार्थी तथा उसके दोस्त रोहन पैकरा को मां बहन की अष्लील गाली गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी देकर हांथ मुक्का व लोहे की राड से ताबडतोड मारपीट करने लगे, प्रार्थी के मोबाईल आईफोन 15 प्लस को भी तोड दिये और गुस्से मे प्रार्थी के एक्टिवा को भी डण्डे तथा राड से मारकर क्षतिग्रस्त कर दिये।

प्रार्थी के रिपोर्ट पर अपराध पंजीबध्द कर विवेचना मे लिया गया। प्रकरण मे आरोपी कार क्रमांक सी.जी. 04 पी.वाय. 6100 के पंजीकृत स्वामी तथा घटना स्थल के पास लगे सी.सी.टी.व्ही. कैमरों का अवलोकन कर प्रकरण के आरोपियों की पहचान कर आरोपियों को पुलिस अभिरक्षा मे लेकर घटना के संबंध मे पूछताछ कर मेमोरण्डम कथन लिया गया तथा मेमोरण्डम कथन के आधार पर अपराध मे प्रयुक्त स्टील का पाईप एवं एक नग लकडी का डण्डा को जप्त किया गया है तथा कार व एक स्कूटी तथा प्रार्थी का क्षतिग्रस्त स्कूटी का सीट, बैकरेल व फुटरेस्ट को भी जप्त किया गया है।
आरोपियों तथा विधि से संघर्षरत बालकों के विरूध्द धारा सदर का अपराध घटित करना पाये जाने से गिरफ्तार कर ज्युडिषियल रिमाण्ड के लिए रवाना किया गया। *(पहचान कार्यवाही नहीं हो पाने से आरोपियों की फोटो नहीं भेजी जा रही है )*




