राष्ट्रीय
सड़क हादसाः तेज रफ़्तार कार ने सायकल सवार दो भाइयों को मारी टक्कर, हालत गंभीर
कार इतनी तेज रफ्तार में थी कि दोनों बच्चें हवा में उछलकर दूर जा गिरे। दोनों भाईयों की हालत काफी गंभीर बताई जा रही है

राजस्थान।। हनुमानगढ़ जिले के फेफाना से दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है। जहां एक तेज रफ्तार कार ने सायकल से सड़क पार कर रहे दो सगे भाई को टक्कर मार दी। कार इतनी तेज रफ्तार में थी कि दोनों बच्चें हवा में उछलकर दूर जा गिरे। दोनों भाईयों की हालत काफी गंभीर बताई जा रही है। ड्राइवर वाहन सहित फरार हो गया।

हादसे के बाद पंप संचालक ने दोनों घायल बच्चों को अपनी कार से अस्पताल पहुंचाया। वहीं परिजनों और पुलिस को घटना की सूचना दी गई। परिजन इलाज में व्यस्त होने के कारण एफआईआर नहीं कराई गयी है। वहीं एक की हालत गंभीर होने पर बीकानेर रेफर कर दिया गया है।




