राष्ट्रीय

महिला का जोमैटो डिलीवरी बॉय को जूते से पीटने का वीडियो हुआ वायरल

वायरल होने के बाद जोमैटो की तरफ से एक ट्वीट कर बताया गया कि कंपनी इस मामले की जांच करवा रही है

नई दिल्ल।। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी वायरल हो रहा है। जिसमें एक महिला जूते से ‘जोमैटो’ के डिलीवरी बॉय को पीटती नजर आ रही है। यह क्लिप एक ट्विटर यूजर ने साझा करते हुए डिलीवरी बॉय के लिए मदद की मांग की। मामला वायरल होने के बाद जोमैटो की तरफ से एक ट्वीट कर बताया गया कि कंपनी इस मामले की जांच करवा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार इस वायरल वीडियो को 16 अगस्त का बताया जा रहा है। इस वीडियो को ट्विटर पर पोस्ट किया है। वीडियो पोस्ट करने वाले ने दावा किया कि डिलीवरी बॉय उसका ऑर्डर ले जा रहा था। पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति ने वीडियो रिकॉर्ड कर लिया था।

हैरानी की बात तो यह है कि ऑर्डर उसका था भी नहीं। वह किसी और का ऑर्डर था। महिला ने उससे जबरदस्ती छीना था। डीजे नाम से ट्विटर प्रोफाइल चला रहे शख्स ने लिखा, मेरा ऑर्डर डिलीवरी करते वक्त एजेंट के साथ बदतमीजी हुई। किसी महिला ने उससे खाने का पैकेट छीन लिया और उसे जूते से पीटने लगी। वह रोते हुए मेरे पास पहुंचा उसे अपनी नौकरी खोने का भी डर था।

 

Related Articles

Back to top button