छत्तीसगढ़

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, छत्तीसगढ़ के कुल जिलों भारी बारिश के साथ बिजली गिरने की आशंका

मौसम विशेषज्ञ ने बताया कि उत्तरी छत्तीसगढ़ में अवदाब का क्षेत्र बना हुआ हैं, जिसकी वजह से आगामी 24 घंटे में इन जगहों में मूसलाधार बारिश होगी

रायपुर।। मौसम विशेषज्ञ एसके अवस्थी ने बताया कि उत्तरी छत्तीसगढ़ में अवदाब का क्षेत्र बना हुआ हैं, जिसकी वजह से आगामी 24 घंटे में इन जगहों में मूसलाधार बारिश होगी। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर, पेंड्रा, मुंगेली और कोरिया जिले के लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में अगले 24 घंटों के दौरान भारी बारिश के साथ कुछ इलाकों में बिजली गिरने की आशंका जताई गई है।

आपको बता दें कि मानसून के दौरान अब तक पूरे छत्तीसगढ़ में 17 प्रतिशत अधिक वर्षा हुई हैं, वहीं कुछ जिलों में औसत से कम बारिश दर्ज की गई है, जिसमें रायपुर में 8 प्रतिशत जशपुर में 42 प्रतिशत और सरगुजा में 51 प्रतिशत कम बारिश दर्ज हुई हैं। अभी मानसून सीजन को खत्म होने में 40 दिन शेष हैं। आने वाले दिनों में अच्छी बारिश के आसार को देखते हुए कमी वाले इलाकों में भी बारिश का कोटा पूरा होने की संभावना है।

Related Articles

Back to top button