छत्तीसगढ़

राजकुमार सोनी और आवेश तिवारी बने केटीयू के कार्यपरिषद सदस्य

मुख्यमंत्री ने किया मनोनयन 2 साल का होगा कार्यकाल

AINS RAIPUR…कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय की कार्यपरिषद के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 2 सदस्यों का मनोनयन किया है इन दोनों सदस्यों के नाम आवेश तिवारी और राजकुमार सोनी हैं इन सदस्यों का कार्यकाल 2 वर्ष का होगा मुख्यमंत्री के मनोनयन का यह पत्र शासन के उच्च शिक्षा विभाग ने जारी किया है जिसे राज्यपाल के सचिव, अपर मुख्य सचिव, मुख्य सचिव, कुलपति, आयुक्त और उच्च शिक्षा विभाग को प्रेषित किया गया है,

मनोनीत हुए इन दोनों सदस्यों का पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्यों के लिए योगदान है एवं यह लंबे समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं, कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय को इन सदस्यों के अनुभव का लाभ मिलेगा।

Related Articles

Back to top button