छत्तीसगढ़

दुर्ग बायपास में तेज रफ़्तार कार ने ट्रक को मारी ठोकर, दो की मौत, एक घायल

तीनों कॉलेज छात्र है। घटना दुर्ग बायपास की है। खबर लगते ही स्मृति नगर पुलिस मौके पर पहुंच गई।

दुर्ग।। तेज रफ्तार कार ने दूसरे दिशा से आ रही ट्रक को ठोकर मार दी है।  इस हादसे में दो युवकों की मौत हो गई है। वही एक युवक गंभीर रूप से घायल है। तीनों कॉलेज छात्र है। घटना दुर्ग बायपास की है। खबर लगते ही स्मृति नगर पुलिस मौके पर पहुंच गई।

चौकी प्रभारी युवराज देशमुख ने बताया कि कार में सवार होकर कैलाश नगर दुर्ग निवासी सौरभ यादव सुराना कालेज का छात्र था। प्रगति नगर रिसाली किराए के मकान में समीर कुजूर रहता था। वो सेंट थॉमस कालेज में बीसीए का पढ़ाई करता था। रामपुर जिला कोरबा निवासी एस कामेश सेंट थॉमस कॉलेज में बीकॉम का छात्र था।

Related Articles

Back to top button