छत्तीसगढ़राजनीति

मरकाम ने लगाया डीएमएफ राशि में बंदरबाट का आरोप,सदन में कांग्रेस विधायक के सवाल पर मंत्री रविंद्र चौबे घिरते नजर आए

मरकाम ने डीएमएफ में सात करोड़ राशि के बंदरबाट का आरोप लगाया है। उन्‍होंने इस मामले में विभागीय अफसरों पर कार्रवाई की मांग की है। विधायक मरकाम की मांग पर मंत्री रविंद्र चौबे ने जांच की घोषणा की है।

AINS NEWS… सदन में कांग्रेस विधायक मोहन मरकाम के सवाल पर मंत्री रविंद्र चौबे घिरते नजर आए। मोहन मरकाम ने डीएमएफ राशि में बंदरबाट का आरोप लगाया है। मरकाम ने डीएमएफ में सात करोड़ राशि के बंदरबाट का आरोप लगाया है। उन्‍होंने इस मामले में विभागीय अफसरों पर कार्रवाई की मांग की है। विधायक मरकाम की मांग पर मंत्री रविंद्र चौबे ने जांच की घोषणा की है। इधर, भाजपा विधायकों ने मंत्री से इस्‍तीफे की मांग की है।

इससे पहले सदन में लोकसभा के पूर्व सांसद सोहन पोटाई के निधन का उल्लेख कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। सत्‍ता पक्ष और विपक्ष के नेताओं ने दिवंगत पूर्व सांसद सोहन पोटाई को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद दिवंगत नेता सोहन पोटाई के सम्मान में सदन की कार्यवाही 10 मिनट के लिए स्थगित कर दी गई।

इस दिन विधायक बृजमोहन अग्रवाल, पुन्‍नूलाल मोहिले, शिवरतन शर्मा बंसोड़ परिवारों को निर्धारित दर पर बांस उपलब्ध नहीं होने के विषय पर ध्यानाकर्षण लाएंगे। इसके अलावा पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह गोधन न्याय योजना को लेकर राज्य सरकार को घेरने की कोशिश करेंगे। वहीं, विधायक बृजमोहन अग्रवाल जल संसाधन विभाग में हुई संविदा नियुक्तियों को लेकर सरकार को घेरेंगे। गौरतलब है कि छह मार्च को मुख्यमंत्री ने बजट पेश किया था। इसके बाद होली अवकाश के चलते विधानसभा की कार्रवाई 13 मार्च की सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई थी।

 

 

Related Articles

Back to top button