भतीजे ने की अपनी ही चाची की हत्या, चाची की प्रताड़ना से था तंग
खमतराई थाना क्षेत्र के शिवानंद नगर में एक महिला मृत हालत में मिली थी। जिसमें पुलिस ने जांच के दौरान हत्या का अपराध दर्ज कर महिला के भतीजा को गिरफ्तार कर लिया है

रायपुर।। खमतराई थाना क्षेत्र के शिवानंद नगर में एक महिला मृत हालत में मिली थी। जिसमें पुलिस ने जांच के दौरान हत्या का अपराध दर्ज कर महिला के भतीजा को गिरफ्तार कर लिया है। मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि शिव विहार शिवानंद नगर निवासी राजू ठाकुर 38 वर्ष ने थाने में सूचना दिया था कि उसकी पत्नी सरस्वती राठौर 31 वर्ष सुबह अपने बिस्तर पर मृत मिली थी।

जिसमें मौके में पहुंची पुलिस को मृतिका के शरीर व गले पर चोट का निशान मिला। वहीं उसके हाथ की चूडी़ नहीं होने से पुलिस मामले में हत्या का अपराध दर्ज कर जांच में लिया था। जांच के दौरान व शार्ट पीएम रिपोर्ट में पुलिस को पता चला कि मृतिका की गला घोंटकर हत्या की गई है। जिससे पुलिस मामले को जांच में लिया।
जांच के दौरान संदेह के आधार पर पुलिस ने भतीजा रंजीत राठौर को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। जिससे आरोपी रंजीत ने बताया कि उसकी चाची सरस्वती खाना देने के समय हमेशा ताना मारती थी और चिड़चिड़ाती रहती थी। जिससे उसने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।




