एयर पोर्टल पर विदेशी नागरिकों को अब नहीं देना होगा वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट या आरटी-पीसीआर रिपोर्ट
इस छूट के अंतर्गत बच्चे, युवा, बुजुर्ग सभी आएंगे। हालांकि एहतियातन अभी भी एयरपोर्ट पर बाकी जानकारियां आपको देनी होंगी

नई दिल्ली।। विदेशों से आने वाले भारतीय या विदेशी नागरिकों को अब यात्रा से पहले एयर सुविधा पोर्टल पर कोविड टीकाकरण और आरटी-पीसीआर टेस्ट की निगेटिव रिपोर्ट अपलोड करने की जरूरत नहीं होगी। इस छूट के अंतर्गत बच्चे, युवा, बुजुर्ग सभी आएंगे। हालांकि एहतियातन अभी भी एयरपोर्ट पर बाकी जानकारियां आपको देनी होंगी।

स्वास्थ्य और नागरिक उड्डयन मंत्रालय के सचिव के बीच सोमवार को बैठक हुई थी। इसमें नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने यात्रियों को होने वाली परेशानियों के बारे में जानकारी दी थी। जिसके बाद स्वास्थ्य मंत्रालय की सिफारिश पर फैसला किया गया। जारी गाइडलाइन के अनुसार एयर पोर्टल पर अब यात्रियों को सिर्फ जानकारी लिखनी होगी। कोविड-19 से संबंधित कोई दस्तावेज की जरूरत नहीं होगी। हालांकि मांगे जाने पर वैक्सीनेशन या आरटी-पीसीआर की रिपोर्ट डिजिटल या नॉन डिजिटल रूप में दिखा होगा।




